
शानदार डांस मूव्स से पूरे देश में अपनी पहचान बनाने वाले संजीव श्रीवास्तव इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। डांसिग अंकल के डांस वीडियोज इन दिनों काफी पंसद किए जा रहे हैं। हाल में खबरें थी कि प्रोफेसर साहब को अब फिल्मों और टीवी शोज के ऑफर आने लगे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अब डांसिंग अंकल सलमान खान के शो ‘दस का दम‘ पर थिरकते हुए नजर आएंगे।
जी हां, हाल में संजीव ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी। इस फोटो को अपलोड करते हुए संजीव ने जानकारी दे दी थी कि वह सलमान के शो ‘दस का दम’ के सेट पर है। और अब इस शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें संजीव खुदगर्ज के ही गाने पर जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह डांस वीडियो देखकर सलमान भी मुस्कुरा उठे।
'Dancing Uncle' Sanjeev Srivastava who took the internet by storm with his sensational dancing skills is coming on #DusKaDum to entertain you! Keep watching Dus Ka Dum , Mon-Tue at 8:30 PM. @beingsalmankhan
डांसिंग अंकल का नाम संजीव श्रीवास्तव है और वो भोपाल के रहने वाले हैं। संजीव एक प्रोफेसर हैं। प्यार से लोग उन्हें डब्बू कहते हैं। बताया जा रहा है गोविंदा के गाने पर ठुमके लगाने के बाद खुद गोविंदा भी उनके फैन हो गए हैं। इतना ही नहीं हाल में एक्टर अर्जुन कपूर ने भी डांसिग अंकल की ट्विटर पर जमकर तारीफ की है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक फंक्शन में गोविंदा के गाने ‘आपके आ जाने से’ पर धमाकेदार डांस करते हुए अंकल का वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसके बाद उन्होंने और भी कई वीडियो शेयर किए।