TV न्यूज

कपिल शर्मा का खुलासा, कोई स्टार तैयार नहीं था शो में आने को, बॉलीवुड के इस सुपरस्टार ​का मिला पूरा स्पोर्ट

इंटरव्यू के दौरान कपिल ने बताया कि जब उन्होंने अपना कॅरियर शुरू किया था, तो कोई भी उनके शो का ...
2 min read
May 06, 2019
 Kapil Sharma:
Kapil Sharma:

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपने नए कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' से टीवी इंडस्ट्री में धमाल मचा रहे है। कपिल के इस शो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। हाल में ही उन्होंने एक वेबसाइट को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने कई बातें शेयर की। कपिल ने बताया कि जब उन्होंने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' (2013-2016) की शुरुआत की थी, तब कोई भी फिल्म स्टार शो में नहीं आना चाहता था।

इंटरव्यू के दौरान कपिल ने बताया कि जब उन्होंने अपना कॅरियर शुरू किया था, तो कोई भी उनके शो का हिस्सा नहीं बनना चाहता था। उस समय में बॉलीवुड के एक दिग्गज ने उनका समर्थन किया और उनके शो पर आए। उन्होंने बताया धर्मेंद्र ने उनका पूरा स्पॉर्ट किया।

कपिल ने आगे बताया कि महमूद उनके फेवरेट कॉमेडियन है। उनकी कॉमिक टाइमिंग में कोई कमी नहीं रहती। सलमान खान भाई ने मुझसे कहा था कि मैं महमूद सर की बायोपिक के लिए एकदम फिट हूं। यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान था। मुझे गोविंदा भी बहुत पसंद हैं। कपिल का नया शो 'द कपिल शर्मा शो' अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और वह धमाकेदार वापसी कर रहा है। रणवीर सिंह, सारा अली खान, सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे जैसे कई सेलेब्स शो का हिस्सा बने हैं।

Published on:
06 May 2019 01:42 pm