TV न्यूज

Video: लिवर ट्यूमर की सर्जरी के लिए अस्पताल पहुंची Dipika Kakar, पति शोएब भी दिखे साथ

Dipika Kakar Health Update: हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के लीवर में लगभग एक टेनिस बॉल के आकार के ट्यूमर का पता चला। उनकी तबीयत कैसी है और क्या है उनकी लेटेस्ट हेल्थ अपडेट जानिए यहां।
2 min read
• •
May 16, 2025
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़

Dipika Kakar Health Update: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की तबीयत को लेकर उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में बताया कि दीपिका पिछले कुछ समय से पेट दर्द से परेशान थीं। पहले लगा कि ये एसिडिटी है, लेकिन जांच में पता चला कि उनके लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है।

अस्पताल पहुंची दीपिका कक्कड़

आज दीपिका और शोएब को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में स्पॉट किया गया। वहां दोनों मीडिया से बचते नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका को जल्द ही सर्जरी के लिए एडमिट किया जाएगा। इसके बाद से ही उनके फैंस एक्ट्रेस के लिए दुआ मांगते दिखे।

वीडियो में दीपिका कक्कड़ काफी परेशान दिख रही हैं। वो अपने पति का हाथ पकड़े आगे बढ़ती दिखीं। उनके हजबैंड शोएब इब्राहिम मीडिया से तस्वीर और फोटोज न लेने की गुजारिश करते दिखाई दिए।

शोएब ने मांगी फैंस से दुआ

वहीं दूसरी तरफ ब्लॉग में उनके पति शोएब ने कहा-“हम इस समय बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। आप सभी से गुजारिश है कि दीपिका की सेहत के लिए दुआ करें।”

मेडिकल एक्सपर्ट्स की राय

मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि लिवर में ट्यूमर अक्सर बिना लक्षण के होता है और पेट दर्द जैसी सामान्य तकलीफों से इसकी पहचान होती है। अब आगे की जांच से पता चलेगा कि ये ट्यूमर सामान्य है या घातक है।

टीवी इंडस्ट्री में चिंता की लहर

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने #GetWellSoonDipika के साथ शुभकामनाएं भेजनी शुरू कर दीं।

पहलगाम हमले को लेकर हुई थी ट्रोल

कुछ समय पहले दीपिका कक्कड़ ने सेलिब्रिटी मास्टर शेफ छोड़ दिया था। उन्होंने हाथ में दर्द होने की बात कही थी, जिसकी वजह से वो शो क्विट कर गईं। इसके बाद लोगों ने शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ को खूब ट्रोल किया था। इसके बाद पहलगाम हमले के बाद भी दोनों को ट्रोल किया गया था। मगर अब ये बुरी खबर उनके फैंस को मिली, जिसके बारे में जानने के बाद सभी परेशान हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। 

Updated on:
16 May 2025 04:47 pm
Published on:
16 May 2025 04:41 pm
Also Read
View All
Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

‘डर-डर के देखता हूं’, बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी के बयान के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बोले- सबसे ज्यादा ईमानदार पिता है

‘हम दोनों अलग-अलग लोग हैं’, बिग बॉस के लिए सलमान खान से होस्टिंग टिप्स लेने को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

यंग डीएसए ने बोला काजी तौकीर से भी ज्यादा बड़ा झूठ? साधारण हिंदी बोलने वाले वीडियो सामने आने के बाद भाषा पर उठे सवाल

पूर्व पत्नी माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली, बोले- ‘बेस्ट मदर’, मैरी कॉम से हुई थी ‘बिग बॉस 20’ में बहस