TV न्यूज

वरुण सूद को चीट कर रही थीं दिव्या अग्रवाल! ब्रेकअप से पहले अपूर्व पडगांवकर को कर रही थीं डेट

टेलीविजन जगत में अपनी अदाकारी और क्यूटनेस से फैंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अपनी सगाई को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने बर्छडे पर सगाई कर लोगों को चौंका दिया है। अब कुछ ट्वीट वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि दिव्या वरुण के साथ रिश्ते में रहकर अपूर्व पडगांवकर को डेट कर रही थीं।

2 min read
Dec 06, 2022
Divya Agarwal was cheating on Varun Sood

दिव्या अग्रवाल ने 5 दिसंबर को अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपना 30वां जन्मदिन मनाया। ये बर्थडे उनके लिए काफी खास रहा। इस खास मौके पर उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर से सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अभिनेत्री का नौ महीने पहले ही वरुण सूद से ब्रेकअप हुआ था। दोनों के ब्रेकअप ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दिव्या अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपूर्व पडगांवकर के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते पर मुहर लगाई है।

जहां दोनों की फोटोज धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं, वहीं अदाकारा से जुड़े कुछ ट्वीट भी वायरल हो रहे हैं। इनट्वीट्स में दावा किया जा रहा है कि दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद को धोखा दिया है।

एक यूजर द्वारा शेयर किए गए ट्विट में दिव्या की कुछ फोटोज नजर आ रही हैं, जिनमें वो अपूर्व पडगांवकर के साथ नजर आ रही हैं। ट्वीट में दावा किया जा रहा है कि ये फोटोज तब की हैं जब दिव्या वरुण के साथ रिश्ते में थीं।

फोटोज इसी साल वैलेंटाइन डे की बताई जा रही हैं। ट्वीट में जानकारी दी गई है कि ये फोटोज वरुण संग ब्रेकअप से पहले की हैं। इन दिनों वरुण किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में टर्की गए हुए थे। हालांकि फोटोज में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता है।

एस ऑफ स्पेस की विनर दिव्या अग्रवाल और स्प्लिट्सविला फेम वरुण सूद टीवी की दुनिया में सबसे प्रिय कपल में से एक थे। फैंस बेसब्री से इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस कपल ने एक दूसरे से अलग होकर सबको हैरान कर दिया था।

6 मार्च 2022 को दिव्या अग्रवाल ने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट के माध्यम से वरुण सूद से ब्रेकअप की घोषणा की थी। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों तक अपने फैंस को यह समझाने की कोशिश की कि आखिर उन्होंने अलग होने का फैसला क्यों लिया. उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस हो रहा था कि आने वाले कुछ वर्षों में वरुण सूद के साथ उनका रिश्ता कैसा दिखेगा इसलिए उन्होंने एक अच्छे समय पर अलग होने का फैसला लिया।

एक्ट्रेस ने कुछ दिनों तक अपने फैंस को यह समझाने की कोशिश की कि आखिर उन्होंने अलग होने का फैसला क्यों लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस हो रहा था कि आने वाले कुछ वर्षों में वरुण सूद के साथ उनका रिश्ता कैसा दिखेगा इसलिए उन्होंने एक अच्छे समय पर अलग होने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें- दिव्या अग्रवाल ने इस बड़े बिजनेसमैन से की सगाई

Published on:
06 Dec 2022 11:17 am
Also Read
View All