
नई दिल्ली | टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) संग प्रोड्यूसर (Producer) बन गई हैं। लॉकडाउन के बीच दिव्यांका ने ऐसा फैला लिया है। हिना खान, साक्षी तंवर जैसी एक्ट्रेसेस के बाद दिव्यांका ने भी अपना प्रोडक्शन हाउस खोल दिया है। खबरों के मुताबिक, दिव्यांका और विवेक दोनों मिलकर टीवी सीरियल और फिल्में बनाएंगे। दोनों ने प्रोडक्शन का नाम 'वन रीजन फिल्म्स' दिया है।
दिव्यांका त्रिपाठी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, ऐसे में वो अपने फैंस के लिए ये नया तोहफा लेकर आई हैं। दिव्यांका और विवेक अभी अपने इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, दिव्यांका और विवेक के वीडियोज़ फैंस को खूब पसंद आए जिसके बाद दोनों ने कुछ नया करने का मन बनाया। दोनों अपने प्रोडक्शन से वेब सीरीज बनाने की शुरुआत करेंगे और साथ में वीडियोज़ बनाकर इंटरटेन भी करते रहेंगे। वैसे भी फैंस को दिव्यांका और विवेक की जोड़ी बेहद पसंद है, दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बनती है।
जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है तब से दिव्यांका अपने पति विवेक के साथ कई वीडियोज़ बनाती रहती हैं। यहां तक कि उन्होंने इस लॉकडाउन में कुकिंग भी शुरू कर दी जबकि वो खुद इस बात का कई बार जिक्र कर चुकी हैं कि उन्हें खाना बनाना बिल्कुल पसंद नहीं है।
बता दें कि दिव्यांका ने विवेक से साल 2016 में शादी की थी। उससे पहले तक वो शरद मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन दोनों का ब्रेकअप होने के बाद वो डिप्रेशन में चली गईं और उसके बाद विवेक के साथ उनकी लव स्टोरी शुरू हुई।