Divyanka Tripathi: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में दिव्यांका टूटे हाथ के साथ खतरनाक स्टंट कर रही हैं।
Divyanka Tripathi News: फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों टीवी शोज से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिससे वह सुर्खियों में आ गई हैं। वीडियो में एक्ट्रेस टूटे हुए हाथ के साथ खतरनाक स्टंट करती हुई दिख रही हैं। वीडियो में दिव्यांका बिना हाथ लगाए एक पांव पर जूता बैलेंस करते हुए लेटकर एक पूरा टर्न ले रही हैं।
कुछ दिनों पहले ही दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हुआ था, जिससे उनकी हाथ की हड्डियां टूट गईं थीं। इसके बावजूद उन्होंने खतरनाक जूता बैलेंस मोबिलिटी चैलेंस किया, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। फैंस एक्ट्रेस का ये वीडियो देखकर उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।