TV न्यूज

पति से दूर जाने पर एयरपोर्ट पर ही रो पड़ी दिव्यांका त्रिपाठी

स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग शुरू होने वाली है। ऐसे में सारे सेलेब्स केप टाउन के लिए रवाना हो गए। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी एयरपोर्ट पर नजर आई। इस दौरान उनके साथ उनके पति विवेक दहिया भी मौजूद थे।

2 min read
Vivek Dahiya Divyanka Tripathi
Vivek Dahiya Divyanka Tripathi

नई दिल्ली। टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग शुरू होने वाली है। ऐसे में इसमें हिस्सा लेने वाले सेलेब्स साउथ अफ्रीका के केपटाउन के लिए रवाना होने शुरू हो गए हैं। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी 'खतरों के खिलाड़ी 11' में हिस्सा लेने के लिए केप टाउन रवाना हो चुकी हैं। उन्हें गुरुवार को आधी रात में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सेलेब्स को उनके परिवार वाले विदा करने आए थे। दिव्यांका को उनके पति विवेक दहिया छोड़ने आए थे। दोनों एक-दूसरे से अलग होने पर काफी इमोशनल दिखाई दिए।

एयरपोर्ट पर हुए इमोशनल
दिव्यांका और विवेक मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। दिव्यांका के रवाना होने से पहले विवेक उन्हें समझाते हुए नजर आए। इसके बाद दोनों इमोशनल हो गए। दिव्यांका के आंखों में आंसू आ जाते हैं। दोनों का ये इमोशनल पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दोनों ने एक-दूसरे को विदा करने के बाद सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट भी लिखा।

पति के लिए दिव्यांका का इमोशनल नोट
दिव्यांका ने पति के साथ कई तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों के साथ दिव्यांका ने कैप्शन में इमोशनल नोट लिखा। वह लिखती हैं, 'जब छोटी थी, तो न गुज़रते वक़्त की फ़िक्र थी, न कुछ छूट जाने का डर था। बस निकल पड़ती थी ऊंचे पहाड़ पार करने, नदियों की लहरें छूने। अब तुम हो, पर साथ न हो तो निकली हूं अरमां पूरे करने। अरमानों को पीछे छोड़े। तुम्हें याद कर हर ख़ुशी आधी सी जीती हूं, ताकि फिर तुम संग उन गलियों में जाऊं उन पलों को पूरा जी लूं।'

विवेक का प्यार भरा मैसेज
इसके बाद विवेक ने भी दिव्यांका के लिए प्यार भरा मैसेज लिखा। उन्होंने अपनी और दिव्यांका की कुछ रोमांटिक तस्वीर शेयर की। इसके साथ विवेक ने कैप्शन में लिखा, '7 मई 2021, सुबह के 3.30 बजे। आजकल के हालातों को देखते हुए खतरों के खिलाड़ी के लिए हमने खूब सोचा। लेकिन फिर हम इस बात के साथ आगे बढ़े कि शो जारी रहना चाहिए। तब से मैं इस रात को लेकर डरा हुआ था, जब मुझे तुम्हें एयरपोर्ट छोड़कर इस खाली घर में आना होगा (क्योंकि ये घर तुम्हारे होने से है); जहां हर छोटी चीज मुझे तुम्हारी याद दिलाएगी।' इसके बाद विवेक लिखते हैं कि वह दिव्यांका के एडवेंचर भरे सफर के लिए काफी उत्साहित हैं। साथ ही, विवेक ने लिखा कि अब वो उनके आने तक बिस्तर पर उनकी साइड सोएंगे।

कई सेलेब्स आएंगे नजर
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 11' शो को डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो में कई जाने-माने सेलेब्स नजर आने वाले हैं। जिसमें राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी, अनुष्का सेन, सौरभ राज जैन, सना मकबूल, विशाल आदित्य सिंह, वरुण सूद और महक चहल शामिल हैं।

Published on:
08 May 2021 11:24 am