Divyanka Tripathi Dahiya Gives Birth to Baby Boys: टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के घर किलकारी गूंज उठी है। अभिनेत्री ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है।
Divyanka Tripathi Dahiya Gives Birth to Twins: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के घर आखिरकार वो खुशी आ गई जिसका उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। छोटे पर्दे पर ‘ईशी मां’ बनकर लाखों दिलों पर राज करने वाली दिव्यांका अब असल जिंदगी में भी मां बन गई हैं। खास बात ये है कि अभिनेत्री ने एक नहीं बल्कि जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया ने खुद इस खुशखबरी को अपने चाहने वालों के साथ साझा किया। दोनों ने बेहद भावुक अंदाज में बताया कि उनके घर दो नन्हे मेहमानों की एंट्री हुई है। पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “मेरे करण अर्जुन आ गए”, जिसके बाद इंटरनेट पर यह पोस्ट तेजी से वायरल होने लगी।
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं जिन्होंने अपनी सादगी और दमदार एक्टिंग से घर-घर पहचान बनाई। खास तौर पर सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में निभाए गए इशिता भल्ला के किरदार ने उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। शो में बच्चों के लिए उनका प्यार और एक मां का इमोशनल रूप लोगों को इतना पसंद आया कि फैंस उन्हें प्यार से ‘ईशी मां’ बुलाने लगे।
अब रील लाइफ के बाद दिव्यांका रियल लाइफ में भी मां बन चुकी हैं। यही वजह है कि उनके चाहने वालों की खुशी दोगुनी हो गई है।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकात टीवी शो के सेट पर हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली। टीवी इंडस्ट्री में इस जोड़ी को सबसे प्यारे कपल्स में गिना जाता है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
शादी के करीब 10 साल बाद जब यह खुशखबरी सामने आई तो फैंस बेहद भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर लोग लगातार कह रहे हैं कि आखिरकार उनके पसंदीदा कपल की जिंदगी पूरी हो गई।
दिव्यांका और विवेक की पोस्ट सामने आते ही इंस्टाग्राम और एक्स पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। कई टीवी सितारों ने भी कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं दीं। फैंस बच्चों के नाम जानने के लिए भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।