TV न्यूज

मन्नारा और मुनव्वर के बीच हुआ भयंकर टकराव, दोस्ती में आई दरार

बिग बॉस 17 के हालिया एपिसोड में भयंकर टकराव देखे गए। जिसमें मन्नारा और मुनव्वर के बिच भयंकर लड़ाई हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Dec 2023, 7:55 AM IST
mannara_and_munavvar.jpg

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के सफर में रोज़ नए मोड़ सामने आ रहे हैं, जिससे दर्शकों को नए दिलचस्प ट्विस्ट्स देखने को मिल रहे हैं। शो के नए एपिसोड में मन्नारा और मुनव्वर के बीच काफी बहस हुई।

एपिसोड में हुई बहस
बिग बॉस में हुए कैप्टंसी टास्क में मुनव्वर फारुखी, ईशा मालवीय को सपोर्ट करने के चलते मन्नारा चोपड़ा को टास्क में ढोंगी कहते हैं, जिसके चलते मन्नारा उनसे काफी चिढ़ जाती हैं। फिर मुनव्वर जब उनके पास बात करने आते हैं और कहते हैं की उन्होंने उन्हें दोगला कहा तो बुरा लगा। तो मन्नारा पहले तो स्माइल करते हुए ये बोलती हैं कि उन्हें बहुत अच्छा लगा। लेकिन फिर वो उनसे कहती है कि वो अपने दोस्तों को जाकर दोगला बोलें और वह आगे से उन्हें दोगला ही बोलेंगी। जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है। मन्नारा, मुनव्वर को काफी कुछ सुनाती हैं। वह सॉरी भी बोलते हैं पर मन्नारा उनकी एक बात नहीं सुनती हैं और दोनों के बीत बात बढ़ती चली जाती है।

इनके बीच भी हुई लड़ाई
एक तरफ मन्नारा और मुनव्वर के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली वहीं दूसरी तरफ शो में अंकिता लोखंडे और अभिषेक के बीच भी लड़ाई हुई। दोनों के बीच पुराने मुद्दे को लेकर कई बार लड़ाई हो जाती है। जिस पर अंकिता फिर से वही बात ले आती हैं, जो अभिषेक ने विक्की को बोला था कि तुझे लड़की कैसे मिली, पता है। जिसके बाद अभिषेक, अंकिता से यह बोलते हैं कि वह उस बात को बार-बार सामने न लाएं और इस वजह से दोनों के बीच जमकर लड़ाई हो जाती है।

यह भी पढ़ें: सैफ़ अली ख़ान से एयरपोर्ट पर हुई भारी चूक, क्या करीना कभी माफ़ कर पायेंगी?

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब