
फोर्ब्स ने हाल ही कमाई और लोकप्रियता के मामले में टॉप रहने वाले 100 सेलेब्रिटी की लिस्ट जारी की है। वर्ष 2019 की इस लिस्ट में कई टीवी सितारों के नाम भी शामिल हैं। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार अक्षय कुमार, लोकप्रियता के मामले में विराट कोहली से कम हैं। इसलिए वो इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उनकी सालाना कमाई 293 करोड़ रुपए है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में टॉप रहने वाले टीवी सितारों की सालाना कमाई कितनी हैं...
टीवी स्टार्स में सबसे ज्यादा कमाई करते हैं कपिल
बात करें लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा की तो उनका नाम इस लिस्ट में शामिल है। उन्हें इस लिस्ट में 53वां स्थान मिला है। कपिल काफी लोकप्रिय हैं और उनकी सालाना औसत कमाई 34.03 करोड़ रुपए हैं। इसी के साथ कपिल शर्मा टीवी के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स में पहले नंबर पर हैं।
10.92 करोड़ रुपए सालाना कमाती हैं भारती
बात करें कॉमेडियन भारती को उनका नाम भी इस लिस्ट में 82वां स्थान है। भारती का 82वां स्थान है। वह सालभर में 10.92 करोड़ रुपए कमाती हैं। कपिल के अलावा भारती कलर्स के गेम शो खतरा-खतरा में भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो कुछ इवेंट्स भी होस्ट करती हैं।
ये टीवी स्टार्स भी लिस्ट में शामिल
वहीं इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। उनकी सालाना कमाई 1.46 करोड़ रुपए हैं। पिछले साल उन्हें इस लिस्ट में 92वां स्थान मिला था। दिव्यांका ने सीरियल के अलावा वेब सीरीज में भी काम किया है। टीवी एक्टर करण कुंद्रा का नाम भी फोर्ब्स में इस लिस्ट में शामिल किया गया है। कमाई और लोकप्रियता के हिसाब से उन्हें 92वां स्थान दिया गया है। उनकी सालाना कमाई 4.12 करोड़ रुपए है।