TV न्यूज

लोगों के तानों से तंग आकर टीवी की गंगूबाई उर्फ Saloni Daini ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से किया हैरान, खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल

टीवी की गंगूबाई (Gangubai) उर्फ सलोनी डैनी को लंबे वक्त से बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है। जिसके बाद उन्होंने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया है। उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

2 min read
Nov 06, 2020
Saloni Daini aka Gangubai body transformation

नई दिल्ली | बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के लिए फिटनेस का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। लेकिन अगर वो ऐसा ना कर पाएं तो उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ पिछले कुछ वक्त से टीवी पर गंगूबाई (Gangubai) के किरदार में नजर आने वाली सलोनी डैनी (Saloni Daini) के साथ हुआ था। सलोनी ने बेहद कम उम्र में टीवी की दुनिया में कदम रखा था और उन्हें लोगों का खूब प्यार भी मिला। सलोनी ने कॉमेडी सर्कस महासंग्राम (Comedy Circus Mahasangram) से अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया लेकिन सोशल मीडिया से ट्रोलिंग बंद नहीं हुई। सलोनी को उनके बढ़े वजन के कारण लोग लगातार ट्रोल करते थे जिसके बाद उन्होंने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी की बोलती बंद कर दी है।

इतनी बदल गई टीवी की गंगूबाई सलोनी डैनी

टीवी की दुनिया में गंगूबाई के नाम से फेमस सलोनी डैनी अब 19 साल की हो चुकी हैं। हाल ही में सलोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। जिसके पीछे उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन है। सलोनी को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद उन्होंने लॉकडाउन के समय अपनी बॉडी में काम करना शुरू कर दिया। सलोनी का बदला हुआ लुक देखकर सभी हैरान हैं। सलोनी की रिसेंट फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है। विरल भयानी ने अपने ट्विटर पर सलोनी को तस्वीरों को पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

सलोनी की खूबसूरत तस्वीरें हो रही हैं वायरल

सलोनी ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि कैसे लोग उनकी बॉडी को लेकर कमेंट करते थे। बॉडी शेमिंग का शिकार होने के बाद उन्होंने अपना 22 किलो वजन घटा लिया है। सलोनी की तस्वीरों पर उनकी दोस्त अवनीत कौर, रोशनी वालिया जैसे सेलेब्स ने कमेंट उनकी तारीफ की है। बता दें कि सलोनी ने हिंदी और मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

Published on:
06 Nov 2020 05:25 pm
Also Read
View All