TV न्यूज

Gauhar Khan बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ इस जगह करेंगी निकाह

गौहर खान 25 दिसंबर को जैद से करेंगी निकाह पुणे के जाधवगढ़ होटल में करेंगे प्री वेडिंग शूट
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2020, 12:15 PM IST
gauhar_khan_zaid_darbar.jpg
Gauhar Khan Zaid Darbar

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस व बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ सगाई की है और ऐसी खबरें हैं कि वह 25 दिसंबर को निकाह भी करने वाली हैं। ऐसे में उनके फैंस काफी एक्साइटिड हैं उनकी शादी के लिए। इन दिनों गौहर जैद दरबार के साथ दुबई में हैं। यहां से उन्होंने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

अब दोनों की शादी को लेकर खबरें आ रही हैं कि गौहर और जैद मुंबई के ग्रांड आईटीसी मराठा में निकाह करेंगे। दोनों की प्री-वेडिंग शूट और बाकी के इवेंट की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौहर और जैद ने अपने निकाह के लिए आईटीसी मराठा चुना है। साथ ही कपल पुणे के जाधवगढ़ होटल में प्री वेडिंग शूट के लिए भी जा सकते हैं। गौहर खान अपनी शादी को रॉयल टच देना चाहती हैं। ऐसे में शादी के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं।

गौहर और जैद की डेटिंग की खबरें काफी वक्त से आ रही थीं लेकिन पहले गौहर इन खबरों को महज अफवाह बताया था। लेकिन 5 नवंबर को एक्ट्रेस ने सभी को चौंका दिया जब उन्होंने अपनी सगाई की खबर सोशल मीडिया के जरिए दी। गौहर और जैद ने एक साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी सगाई की जानकारी फैंस को दी थी। बेहद ही सिंपल तरीके से दोनों ने सगाई की। जैद ने गौहर को शादी के लिए प्रपोज किया तो उन्होंने हां कर दी। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। दोनों की शादी को लेकर घरवाले भी काफी खुश हैं।

जैद के पिता इस्माइल दरबार ने इस रिश्ते को हरी झंडी देते हुए कहा था, अगर जैद और गौहर शादी करना चाहते हैं तो मैं दोनों को आशीर्वाद क्यों नहीं दूंगा? दोनों बच्चे रिलेशनशिप में हैं। जैद 29 के हैं और उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए। स्माइल दरबार ने कहा कि अगर जैद खुश हैं तो वह भी खुश हैं।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’