TV न्यूज

कैमरे के सामने Gautam-Soundarya ने की ये ‘गंदी हरकत’! Abdu-Shiv ने उड़ाई खिल्ली बोले – बाथरूम में दोनों…

'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के घर का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें घर दो सदस्य बेहद रोमांटिक नजर आ रहे हैं, जो घर के बाकी सदस्यों से छुपकर कैमरे के सामने 'गंदी बात' करते नजर आ रहे हैं, जिनको देखकर अब्दू (Abdu Rojik) खिल्ली उड़ा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2022, 4:44 PM IST
कैमरे के सामने Gautam-Soundarya ने की ये 'गंदी हरकत'
कैमरे के सामने Gautam-Soundarya ने की ये 'गंदी हरकत'

टीवी के रियलिटी थो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के घर में सदस्यों के बीच बहस, लड़ाई, झगड़े और कैप्टंसी की लड़ाई के साथ-साथ कुछ सदस्यों के बीच प्यार भी देखने को मिल रहा है। घर के अंदर कुछ सदस्य ऐसे हैं, जिनके प्यार को लोग फेक बता रहे हैं, जो शो के लिए प्यार की कहानियां बुन रहे हैं, तो वहीं कुछ सदस्यों के प्यार को रीयल बताया जा रहा है। ऐसे ही दो सदस्य हैं गौतम विग (Gautam Vig) और सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) के बीच धीरे-धीरे प्यार की शुरूआत हुई, जो हर दिन अलग-अलग मोड़ ले रही है। दोनों का ये रिश्ता बाकी दर्शकों को भी काफी पसंद आ रहा है। इसी बीच शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है।

अब्दू और शिव उड़ा रहे दोनों की खिल्ली

वीडियो में अब्दू कहते हैं कि 'दोनों एक-दूसरे को मिस कर रहे हैं। 2-3 घंटे बाद बाथरूम में फिर से जाकर किस करेंगे'। बातें करने के बाद शिव और अब्दू दोनों को झांक-झांक देखते हैं कि दोनों क्या कर रहे हैं? इसके बाद अब्दू सौंदर्या की नकल उतारते हुए शिव की गोद में बैठ जाते हैं। वहीं शिव भी गौतम की ऐक्टिंग करने लगते हैं। दोनों एक-दूसरे को बेबी-बेबी बोलते हैं, जिसके बाद दोनों किस भी करते हैं और बोलते हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘परदेस’ से Salman Khan और Madhuri Dixit का क्या है कनेक्शन?

घर में हर दिन हो रहा है नया बवाल

वहीं कुछ का कहना है कि दोनों घर से बाहर आते ही ब्रेकअप कर लेंगे और अपने-अपने रास्ते पर निकल जाएंगे। वहीं अब्दु और शिव की दोस्ती लोगों को काफी पसंद आ रही है। लोगों ने शो पर रोमांस करने के लिए सौंदर्या और गौतम को ट्रोल किया है। इसके अलावा घर के अंदर अब्दू और अर्चना का घमासान भी चल रहा है। इसके अलावा घर में हर दिन खाने को लेकर झगड़ा भी देखे को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Prabhas के लिए अपनी शादी तक तोड़ चुकी हैं Anushka Shetty!

Updated on:
7 Nov 2022, 4:44 PM IST
Published on: