TV न्यूज

प्रोफेशनल लाइफ में Shweta Tiwari रहीं सुपरहिट लेकिन निजी जिंदगी में विवादों के कारण बटोरीं सुर्खियां

Shweta Tiwari को असली पहचान सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से मिली। इसमें श्वेता ने प्रेरणा का किरदार निभाया था। जिससे वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2020, 9:59 AM IST
shweta_tiwari.jpg

नई दिल्ली: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी टीवी का एक जाना माना नाम है। उनका जन्म 4 अक्टूबर 1980 को उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ में हुआ था। ऐसे में आज श्वेता अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। श्वेता ने टीवी के कई सुपरहिट सीरियल्स में काम किया है। लेकिन उन्हें असली पहचान सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से मिली। इसमें श्वेता ने प्रेरणा का किरदार निभाया था। जिससे वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं। श्वेता तिवारी के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी जुड़ी रोचक जानकारियां-

टीवी के बाद किया था बॉलीवुड का रुख

श्वेता तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के पॉपुलर सीरियल कलीरें से की थी। उनके इस सीरियल का प्रसारण दोपहर में होता था। इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन के कई और सीरियल्स में भी काम किया। लेकिन उन्हें असली पहचान एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से मिली। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'जानें क्या बात हुई', 'अदालत', 'सजन रे झूठ मत बोलो' और 'परवरिश' जैसे कई सीरियल्स में काम किया। टीवी के अलावा श्वेता ने बॉलीवुड का भी रुख किया था। साल 2004 में फिल्म मदहोशी से श्वेता ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन इस फिल्म को खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद श्वेता ने 'आबरा का डाबरा', 'बिन बुलाए बाराती' और 'मिले न मिले हम' जैसी कई और फिल्मों में भी काम किया लेकिन उनका सिक्का नहीं चल पाया।

नहीं मिला हमसफर का साथ

ये तो रही प्रोफेशनल लाइफ की बात। श्वेता तिवारी ने पर्दे पर तो खूब जलवा बिखेरा और काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। लेकिन पर्सनल लाइफ में उन्हें कभी सुकून नहीं मिल पाया। महज 19 साल की उम्र में ही श्वेता ने राजा चौधरी से शादी कर ली थी। शादी के तीन साल बाद ही दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद साल 2001 में श्वेता ने पति राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा और बेटी पलक की हत्या की कोशिश जैसे आरोप लगाए। राजा और श्वेता की एक बेटी है जिसका नाम पलक है। राजा चौधरी से तलाक लेने के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना। लेकिन इस शादी में जल्द ही दरार पड़ गई और दोनों ने अलग रहने का फैसला कर लिया। अभिनव कोहली से श्वेता को एक बेटा है जिसका नाम रेयांश है। श्वेता अब बेटी पलक और रेयांश के साथ रहती हैं।

Published on: