TV न्यूज

जानिए 90’s के वे पसंदीदा किरदार जो लोगों के आज भी हैं फ़ेवरेट

आप भी जानिए 90s के इन मशहूर किरदारों के बारे में जिन किरदारों की वजह से उन्हें लोगों का फेवरेट बना दिया था
2 min read
Nausheen ali sardar
Nausheen ali sardar

नई दिल्ली। 90s की बात जब भी आती है तो हमारे जहन में सबसे पहले 90s के सॉन्ग्स और टीवी शो ही याद आते हैं। एंटरटेनमेंट हमारी लाइफ का एक बड़ा हिस्सा हमेसा से रहा है। वहीं 90 s के कुछ ऐसे किरदार हैं जिनको आज भी बेहद पसंद किया जाता है। वहीं इनके अपने रियल नेम की जगह किरदार में प्ले करने वाले नामों से ही आज भी याद किया जाता है। 90 s के समय में कुछ ऐसे टीवी स्टार्स थे जो आज तो इतने ज्यादा लोकप्रिय नहीं है। पर जब भी हम 90 s की बात करते हैं तो सबसे पहले इनका ही ख्याल आता है।
तो चलिए जानते हैं इन किरदारों के बारे में-

नौसनी अली सरदार
नौसनी अली सरदार की बात करें तो ये 90s में लोगों की फेवरेट हुआ करती थीं। इन्होने पॉपुलर शो "कुसुम" में लीड रोल निभाया था। वहीं से इनको पॉपुलैरिटी मिलना शुरू हुई थी। आज भी जब भी लोग नौसनी को देखते हैं तो उन्हें कुसुम याद आ जाती है।

सीजेन खान
सीजेन की बात करें तो ये उस समय के सबसे ज्यादा पसंदीदा शो कसौटी जिंदगी में आते थे। इन्होनें इस शो में अनुराग का रोल निभाया था। वहीं इस भूमिका को लोगों ने बहुत पसंद भी किया। अभी भी सीजन टीवी शो में आते हैं पर अनुराग जैसा जादू नहीं बिखेर सके हैं।

कविता कपूर
कविता कपूर की बात करें तो ये जस्ट मोहब्बत में नजर आईं थीं। इस टीवी सीरियल में कविता "माया" की भूमिका निभाते हुए नजर आयीं थीं। माया का रोल सबने पसंद किया था। वहीं कविता को एक नई पहचान मिली थी।

श्रद्धा निगम
श्रद्धा निगम की बात करें तो ये कृष्णा अर्जुन में नजर आईं थीं। इन्होनें टीवी शो में एक जासूस का रोल निभाया था। रोल में श्रद्धा की एक्टिंग को देख के लोगों ने इनके लिए दिलों में एक ख़ास जगह बना ली थीं।

श्वेता कवात्रा
श्वेता कवात्रा ने कहानी घर-घर की में पल्लवी की भूमिका निभाई थी। इनके भूमिका ने श्वेता को घर-घर मशहूर भी कर दिया था। वहीं लोग इन्हें आज भी पल्लवी नाम से ही याद करते हैं।

Published on:
15 Oct 2021 02:36 pm