
बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी हिना खान अब एक बार फिर अपने काम में जुटती नजर आ रही हैं। शो के दौरान हिना ने काफी पॅापुलेरिटी हासिल की थी। हिना काम के सिलसिले में अपने ब्वॅायफ्रेंड रॅाकी संग दुबई गई हुई थीं। खास बात यह है कि हिना ने दुबई में ही रॉकी जायसवाल के साथ सगाई कर ली है।
एयर बलून राइड पर हिना को किया प्रपोज
जी हां, खबरों के मुताबिक हिना और रॉकी ने दुबई में हॉट एयर बलून राइड लिया था। उसी दौरान रॉकी ने अंगूठी के साथ हिना को प्रपोज किया। यकीनन जिस तरह रॉकी ने उनसे अपने दिल की बात कही, उसकी उम्मीद शायद हिना को रही हो। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार इस हॉट एयर बलून राइड पर हिना और रॉकी के लिए खास तरह के इंतजाम किए गए थे और नीचे आते ही हिना खुशी से उछल पड़ीं थीं। हिना खुद को रोक नहीं पाई और उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे।
बिग बॅास 11 में किया था प्यार का इजहार
वैसे हिना और रॅाकी की कैमिस्ट्री बिग बॅास 11 के दौरान भी देखने को मिली थी। उस दौरान पहली बार नेशनल टीवी पर हिना ने अपने दिल की बात कही थी। बिग बॅास के शो में ये पता चला कि रॅाकी हिना की जिंदगी में कितने मायने रखते हैं। वे उनको देख इतना इमोशनल हो जाती थी कि चाहकर भी अपने आंसू नहीं रोक पाती थी। खैर, अब शो खत्म हो चुका है और दुनिया के सामने ये प्यार के पंछी खुलेआम अपने प्यार का इजहार करने लगे हैं।
हिना का कॅरियर
अगर हिना खान के कॅरियर की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि वे जल्द ही बॅालीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि वे अभी ब्रेक लेकर सिर्फ आराम फरमा रही हैं। इसके अलावा हाल में उन्हें लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॅाक करते देखा गया जिसमें वे काफी अलग अंदाज में दिखाई दीं।