TV न्यूज

मालदीव्स में वेकेशन मनाते हुए बोल्ड हुईं Hina Khan, बिकिनी के बाद शेयर की टॉपलेस तस्वीरें

हिना खान ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें मालदीव्स में हिना मना रही हैं वेकेशन टॉपलेस फोटोज शेयर करते हुए बोलीं चीयर्स
2 min read
Dec 06, 2020
Hina Khan
Hina Khan

नई दिल्ली | टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया (Social media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही अपने फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं। हिना इन दिनों मालदीव्स में वेकेशन पर निकली हैं और खूब हॉट तस्वीरें शेयर कर रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने ब्लू बिकिनी में अपना बोल्ड अंदाज दिखाया था। अब हिना ने खुद को चादर से ढककर पोज दिया है। हिना का ये टॉपलेस अवतार फैंस को बेहद ही पसंद आ रहा है। हिना बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) से बाहर आने के बाद पूरी तरह से बदल गई हैं। उनका लुक हो या अंदाज सबकुछ बोल्ड हो चुका है। फैंस को हिना का ये बोल्ड और किलर लुक बहुत ही बढ़िया लगता है।

रिसेन्टली हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर सफेद चादर में टॉपलेस (Hina Khan topless photos) फोटोज साझा की हैं। हिना इन तस्वीरों में कमाल की लग रही हैं। उन्होंने हाथ में ड्रिंक भी लिया हुआ है। समुद्र के किनारे बैठकर चादर में लिपटी हिना ढेर सारे पोज दे रही हैं। हिना की इन तस्वीरों को देखकर फैंस से रुका नहीं जा रहा है। वो हिना का हॉट अवतार बेहद पसंद कर रहे हैं। हिना ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है- चीयर्स टू लाइफ। हिना की इन तस्वीरों को क्लिक किसने किया है ये तो अभी सामने नहीं आया है। लेकिन अमूमन वो अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ घूमने निकलती हैं।

वहीं इससे पहले हिना ने मालदीव्स के कई ढेर सारी फोटोज शेयर की थीं। जिसमें वो अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही थीं। बिकिनी फोटोज में हिना के फिगर की खूब तारीफ की जा रही है। जाहिर है कि हिना अपनी फिटनेस का खूब ख्याल रखती हैं। खुद को फिट बनाए रखने के लिए वो जिम में ढेर सारा पसीना बहाती है। उसकी का नतीजा है कि हिना की हर तस्वीर बेहद ही खूबसूरत नजर आती है।

Published on:
06 Dec 2020 05:23 pm