TV न्यूज

हिना ने साउथ की हीरोइनों पर किया ऐसा कमेंट कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

टीवी की संस्कारी बहू हिना के असंस्कारी बोल, साउथ की हीरोइनों पर किया ऐसा कमेंट कि सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2017, 5:57 PM IST
hina khan
hina khan

जैसे-जैसे बिग बॉस में हिना खान के दिन गुजर रहे हैं, वैसे ही उन पर फ्रस्ट्रेशन भी हावी होता जा रहा है। हिना ने कुबूल किया कि उन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है, लेकिन उन्हें शायद यह नहीं पता कि उनका यही रवैया न सिर्फ घरवालों को अखर रहा है, बल्कि उनके फैंस भी उनके खिलाफ होते जा रहे हैं। हिना बिग बॉस के घर में जिस तरह से अपना पक्ष रखती हैं, उससे लगता है कि उन पर जैसे शो जीतने का कोई बहुत बड़ा दबाव है। अब तो वो लड़ाई-झगड़े से इतर बुराई करने में भी उतर आई हैं। लोगों की बॉडी पर कमेंट करने लगी हैं। उनका यह रूप देखकर उनके फैंस शॉक्ड हैं।

हिना को शायद यह नहीं पता कि बिग बॉस के घर में जो लोग आते हैं, वो कोई न कोई कंट्रोवर्सी में फंसे होते हैं या फिर उनके साथ कोई न कोई विवाद जुड़ा होता है। ऐसा हिना खान और हितेन के साथ नहीं था, लेकिन शो उन्हें बदनाम कर दिया है। इस घर में रोज झगड़े होंगे...यदि ऐसा नहीं होता, तो शो में ट्विस्ट नहीं आएगा। इस झगड़े से जो पाक साफ बचकर निकलेगा, उसी की दर्शकों में अच्छी इमेज बनेगी और आखिर में ऐसा प्रतियोगी ही जीतता है। पिछला सीजन इसका ताजा उदाहरण है। खैर, यहां हम बात करेंगे हिना के उस कमेंट की, जिसमें उन्होंने साउथ्ज्ञ फिल्म इंडस्ट्री के निर्माताओं की पसंद व अभिनेत्रियों की फिटनेस पर तंज कसा है।

इससे पहले भी हिना ने शो के शुरुआत में शिल्पा शिंदे के अंग्रेजी का मजाकउड़ाते हुए कमेंट किया था, जो शो देखने वालो को अच्छा नहीं लगा था। सोशल मीडिया पर हिना की खूब आलोचना हुई और अब हिना एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवाद में घिर गई हैं। हिना ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्ट्रेसेस के वजन को लेकर मजाक उड़ाया, जिसके बाद सेाशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

सोशल मीडिया पर बिग बॉस शो का एक विडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें हिना खान कहती नजर आ रही हैं कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस मोटी और थुल-थुली होती हैं। हिना घरवालों से बात करते हुए कहती हैं, "साउथ के डायरेक्टर्स अपनी हीरोइनों को वजन बढ़ाने के लिए कहते हैं। ये उनके लिए बहुत ही कॉमन बात है। उनको ऐसी हीरोइन पसंद हैं, जिनका वजन बढ़ा हुआ होता है। मैंने इस कारण से दो बड़ी साउथ फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया। उनको साड़ी में डांस करती हुई थुल-थुली हीरोइन अच्छी लगती है। वहां के लोग हीरोइनों को पैसे बहुत देते हैं। मैंने जो दो फिल्में छोड़ी थीं, उनमें से एक के लिए मुझे रिग्रेट महसूस होता है। वो बहुत बड़ी फिल्म थी। पूरे 15 साल बाद महेश बाबू और वेंकटेश एक साथ आ रहे थे, जिसमें मुझे हीरोइन का रोल ऑफर हुआ था"।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’