
एकता कपूर का मशहूर शो 'Kasauti Zindagi Kay 2' इन दिनों काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शो में आ रहे नए—नए ट्विस्ट दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं और यह शो टीआरपी रेटिंग में टॉप पर बना हुआ है। शो में Hina Khan , कोमोलिका के किरदार से इन दिनों छाई हुई है। पिछले कुछ दिनों से कोमोलिका, अनुराग से शादी से लेकर हनीमून तक शो में हाई पॉइंट बनी हुई है।
हिना खान जल्द ही इस शो को अलविदा कहने वाली है। पिछले कुछ दिनों से हिना खान को रिप्लेस किए जाने की खबरें भी जोरों पर हैं। अब शो में रिप्लेश किए जाने पर हिना ने चुप्पी तोड़ी हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने शो नहीं छोड़ा है। मैं अपनी फिल्मों के लिए मार्च के बाद एक ब्रेक ले रही हूं।'
आगे हिना खान ने कहा, 'मैंने अफवाहें सुनी हैं कि मुझे शो से रिप्लेस कर दिया जाएगा। लेकिन जब मैंने निर्माताओं से पूछा, तो उन्होंने कहा कि वे मुझे बदलने के बारे में सोच भी नहीं सकते।' आपको बता दें कि ऐसी खबरें आई थी कि एकता के इस शो में हिना को रिप्लेस करने के लिए दूसरे नाम की तलाश शुरू हो गई है। कोमोलिका की भूमिका के लिए टीवी एक्ट्रेस से संपर्क किया जा रहा है। हिना खान जल्द ही फिल्मी कॅरियर की शुरूआत करने जा रही है। वह अपनी डेब्यू मूवी को लेकर काफी उत्साहित हैं।