Hina Khan New Post: कैंसर से जूझ रही हिना खान ने रोजे रखे हैं। इसी बीच उनकी लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। इसमें उन्होंने बीमारी और मौत के बारे में पोस्ट किया है।
Hina Khan New Post: पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान रमजान के पाक महीने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने भी रोजे रखे हैं। हिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सहरी और इफ्तारी की झलकियां साझा की हैं। अपनी अम्मी के साथ रमजान की तैयारियों की तस्वीरें पोस्ट करते हुए, हिना ने ट्रेडिशनल सूट में खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं।
रमजान के बीच हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया। वो उनके लिए दुआएं करने लगे।
हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा-"जब एक बार आप ये समझ जाते हैं कि कुछ भी हो सकता है - बीमारी, मौत, नौकरी छूटना... सचमुच, पलक झपकते ही सब बदल सकता है। तब आप विनम्र हो जाते हैं। पासा पलट जाता है और इस तरह लाइफ क्रेजी हो सकती है। हमेशा प्रार्थना करें, हंबल रहें और थैंकफुल रहें। अल्लाह रहम करे।"
उनकी ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसमें हिना ने जिंदगी का बड़ा सबक दिया है कि हमेशा विनम्र रहना चाहिए और जो भी मिला है, उसके लिए शुक्रगुजार रहना चाहिए। वहीं फैंस भी इसे देखने के बाद उनके लिए दुआएं मांगने लगे।
कुछ दिनों पहले हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जिम लुक में फोटो शेयर की, जिसमें वो हाथ ऊपर करके पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में उनके अंडर आर्म्स पर रेडिएशन ट्रीटमेंट के निशान (स्कार्स) साफ दिख रहे हैं। ये रेडिएशन बर्न के निशान हैं, जो कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान आए हैं।
हिना खान ने अपने कैंसर ट्रीटमेंट को लेकर बड़ा अपडेट भी कुछ दिनों पहले दिया था। तब उन्होंने बताया था कि उनकी कीमोथेरेपी सेशन पूरे हो चुके हैं और अब इम्युनोथेरेपी जारी है। इम्यूनोथेरेपी से उनके शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत किया जा रहा है।