TV न्यूज

Hina Khan ने लॉकडाउन वाले देवाताओं की उतारी आरती, मजेदार वीडियो देख चकरा जाएगा आपका सिर

हिना खान (Hina Khan) ने की लॉकडाउन वाले देवताओं की पूजा क्वारेनटीन फन में हिना का कोई जवाब नहीं हिना का फनी वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर हो रहा वायरल (Viral)

2 min read
May 04, 2020
photo_2020-05-04_09-52-22.jpg

नई दिल्ली | हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आजकल लॉकडाउन पीरियड में तो वो अपने फैंस को इंटरटेन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। हिना आए दिन कुछ ना कुछ फनी क्रिएट करती रहती हैं जिसे देख उनके फैंस भी बहुत इंप्रेस हैं। एक बार हिना फैंस के लिए ऐसा ही फनी वीडियो (Funny Video) लेकर आई हैं जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। हिना का इंस्टाग्राम वीडियोज़ से भरा पड़ा है, उसमें उनका फनी अंदाज भी दिखाई देता है और लोगों को जागरुक करने का दूसरा साइड भी नजर आता है।

हिना खान (Hina Khan) का लेटेस्ट वीडियो देख यकीनन आपकी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में वो लॉकडाउन देवताओं की पूजा करती हुई दिखाई दे रही हैं। हिना ने फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और टिकटॉक को लॉकडाउन का देवता बताया है। वीडियो में वो पूरे मन से लॉकडाउन के देवताओं (Lockdown Ke Devtaa) की पूजा करती हुई दिखाई दे रही हैं। इन फनी वीडियो में उन्होंने कैप्शन लिखा- क्वारेनटीन फन लॉकडाउन के देवता। हिना का ये वीडियो टिकटॉक वीडियो ही है जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के इन देवताओं को खोजा है। हिना के क्रिएटिव आईडिया कमाल के होते हैं, वीडियो में ये देखकर उनके भाई भी हैरान रह जाते हैं। लॉकडाउन में सभी लोग आजकल घर पर हैं, ऐसे में सोशल मीडिया ही सबका सहारा बना हुआ है।

इससे पहले भी हिना खान कई फनी वीडियोज़ से फैंस का दिल बहला चुकी हैं। हिना ने कुकिंग से लेकर झाड़ू लगाना सभी को अपने क्रिएटिव आईडिया में शामिल किया है। इसके अलावा हिना अपने वर्कआउट वीडियोज़ भी डालती रहती हैं और फिटनेस के लिए इंस्पीरेशन देती रहती हैं। आजकल हिना घर में अपनी मम्मी से कुकिंग क्लासेस भी ले रही हैं। एक वीडियो में पूरी बनाती हुई नजर आई थीं। वैसे मानना पड़ेगा हिना की क्रिएटिविटी तो कमाल की है।

Published on:
04 May 2020 10:33 am