TV न्यूज

Star Confession: मैंने चंदन को पीटा था, सुनील को नहीं: कपिल शर्मा

कपिल ने साफ किया कि झगड़ा कहां और कैसे हुआ था। कपिल ने बताया कि उनका झगड़ा चंदन के साथ हुआ था...
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2017, 5:07 PM IST
kapil sharma
kapil sharma

अभिनेता कपिल शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वो किसी विवाद नहीं, बल्कि अपनी आने वाली फिल्म फिरंगी को लेकर अपने फैंस के बीच आए हैं। मंगलवार का फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर कपिल को सुनील के साथ अपने झगड़े को लेकर अपनी बात रखने का मौका भी मिला। कपिल ने साफ किया कि झगड़ा कहां और कैसे हुआ था। कपिल ने बताया कि उनका झगड़ा चंदन के साथ हुआ था। चंदन के साथ उनके बुरे व्यवहार को देखकर सुनील को बुरा लगा और सुनील इस झगड़े का हिस्सा बन गए। जानिए, झगड़े की असली कहानी, खुद कपिल की जुबानी...

शो शुरू होने से पहले हुआ झगड़ा...
ऑस्ट्रेलिया में जब शो शुरू होने वाला था, उस वक्त मेरे दो सहयोगी आपस में लड़ रहे थे। इसमें एक चंदन प्रभाकर था, तो दूसरी ओर एक लडक़ी थी। चूंकि, शो मेरे नाम पर था, इस वजह से उनकी लड़ाई से मैं परेशान हो गया था। शो की पूरी जिम्मेदारी मेरे ऊपर थी। वो लडक़ी रोते हुए मेरे पास आई, तो मेरा गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मैंने चंदन को खूब डांटा...यहां तक कि उस पर हाथ भी उठाया...बदले में उसने भी मुझे मारा। चंदन मेरे बचपन का दोस्त है, इस नाते उसे मैंने डांटना अपना हक समझा। मैं चाहता था कि किसी तरह शो अच्छे से हो जाए। यह सारा वाकया शो शुरू होने से पांच मिनट पहले का था। मैं पूरी तरह से हड़बड़ा गया था।

थोड़ा इम्पल्सिव हूं...
चंदन और उस आर्टिस्ट लडक़ी के झगड़े, मेरी डांट, गालियां और चंदन के साथ मार-पीट के बाद भी हमारा शो बहुत अच्छा हुआ, लेकिन शो खत्म होते ही चंदन बिना मुझे कुछ बताए होटल से चेक-आउट करके चला गया। पूरे पांच दिन बाद जब हम सब लोग वापसी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे, तब मुझे चंदन नजर आया, अचानक उसको देखते ही मुझे फिर गुस्सा आ गया। मैं थोड़ा इम्पल्सिव हूं। उसे देखते ही मैंने फिर से उस पर गालियों की बौछार शुरू कर दी, जवाब में चंदन ने भी मुझे गालियां दीं। लेकिन लोगों को मेरी गालियां तो याद रहीं, चंदन की गालियां लोग भूल गए। प्लेन के अंदर जूते से मारने की बात जो सामने आई थी, वह बिल्ककुल गलत थी। मैंने जूते तो पहने ही नहीं थे। उस समय मैं प्लेन में दी जाने वाली जुराबें पहन कर बैठा था, तो जूते निकालकर मारने का सवाल ही नहीं उठता है। हां, मैंने ड्रिंक कर रखी थी।

सुनील से कोई शिकायत नहीं...
मैं और सुनील पूरे नौ साल से एक-दूसरे को जानते हैं और पिछले पांच साल से हम साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में सुनील का फर्ज बनता था कि इन पांच सालों में जब वह पहली बार मुझे इतना गुस्सा करते देख रहे थे... तो एक बार मुझसे आकर पूछ लेते कि बात क्या है। आखिर मैं इतना गुस्से में क्यों हूं। अगर मैं सुनील की जगह होता, तो जरूर पूछता कि आपको इतने सालों से जानता हूं इस तरह से गुस्से में कभी देखा नहीं, क्या हुआ है। मुझे सुनील से कोई शिकायत नहीं है। मैं आज भी सुनील से बहुत प्यार करता हूं।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’