TV न्यूज

इंडियन आइडल 13ः अयोध्या के ऋषि सिंह विजेता, कौन रहे शो के रनरअप, देखें पूरी लिस्ट

Indian Idol Winner 2023: इंडियन आइडल 13 के विजेता की घोषणा हो चुकी है। अयोध्या के ऋषि सिंह बने हैं शो के विनर तो वहीं जानें कौन-कौन रहें शो के रनरअप। इसके अलााव जानें किसके हाथ लगी कितनी रकम।
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2023, 12:51 PM IST
indian_idol.jpg
Indian Idol Winner 2023

Indian Idol 1st & 2nd Runner Up: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 के विनर का ऐलान रविवार रात 11 बजकर 21 मिनट पर किया गया। खिताब अपने नाम करके ऋषि सिंह ने शो की ट्रॉफी जीतने के साथ ही लोगों का दिल भी जीत लिया है। ट्रॉफी जीतने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर फैंस उन पर प्यार बरसा रहे हैं। इतना ही नहीं विनर के अलावा शो के रनरअप रहे कंटेस्टेंट्स को भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। अयोध्या के ऋषि सिंह इंडियन आउडल 13 के विनर बन चुके हैं। सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऋषि की ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर शेयर करके कैप्शन में लिखा है, 'सब पे चलाके अपना जादू, रॉकिंग ऋषि ने जीता सिर्फ हमारा नहीं बल्कि इंडियन आइडल की ये ट्रॉफी भी। इंडियन आइडल सीजन 13 के एक योग्य प्रतियोगी। मुबारक हो ऋषि।' ये तो हो गई विनर की बात अब आपको बताते हैं शो के बाकी रनर अप के बारे में कि किस कंटेस्टेंट ने क्या जीता है।

इंडियन आइडल शो 13 के विनर ऋषि सिंह

सबसे पहले बात करते हैं इंडियन आइडल शो 13 के विनर ऋषि सिंह (Rishi Singh) की। विनर की ट्रॉफी के साथ साथ ऋषि ने 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी जीती है। इसके अलावा ऋषि को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की तरफ से एक नई ब्रेजा कार भी गिफ्ट के तौर पर मिली है।

कोलकाता की देबोस्मिता रॉय (Debosmita Roy) भले ही ऋषि सिंह को हरा नहीं पाईं। पहले रनरअप का खिताब उन्होंने अपने नाम किया है। पहले रनरअप के रूप में उन्हें 5 लाख रुपए मिले हैं। वहीं, तीसरा स्थान चिराग कोतवाल (Chirag Kotwal) ने अपने नाम किया है।

इंडियन आउडल 13 का फिनाले जबरदस्त रहा। जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं, इंटरनेट यूजर्स अपने फेवरेट विजेता के ना जीत पाने पर अपना रिएक्शन देते हुए भी नजर आ रहे हैं। दर्शक ट्विटर अकाउंट पर विजेता और रनरअप रहे कंटेस्टेंट्स के लिए लगातार मजेदार कमेंट्स कर रहें हैं।

यह भी पढ़ें: चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही नानी की फिल्म ‘दसरा’ का शानदार कलेक्शन

Updated on:
3 Apr 2023, 12:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब