TV न्यूज

टीवी शो ‘इश्कबाज’ की इस हॅाट एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से की सगाई, सामने आईं खास तस्वीरें…

'इश्कबाज' की फेमस एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने सोमवार को गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2018, 10:31 AM IST
ishqbaaz actress additi gupta engagement photos
ishqbaaz actress additi gupta engagement photos

टीवी शो 'इश्कबाज' की फेमस एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने सोमवार को गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। जी हां, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड कबीर चोपड़ा से सगाई की है। इस बात की जानकारी बाद में खुद अदिति ने इंस्टाग्राम के जरिए दी। उन्होंने मंगेतर संग फोटो शेयर कर कबीर को लेकर अपने दिल की बात की।

Additi gupta engagement photos" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/04/aditi1_3357149-m.jpg">

सगाई के मौके पर इस खूबसूरत लिबास में नजर आईं अदिति

बता दें उनके मंगेतर कबीर चोपड़ा टीवी इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते। वह इस इंडस्ट्री से पूरी तरह अंजान हैं। अदिति की सगाई के फंक्शन में कुछ ही लोग शामिल हुए। उन्होंने इस फंक्शन के दौरान केवल अपने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों को इनवाइट किया।

इंस्टाग्राम पर तस्वीर डाल किया सगाई का ऐलान

सगाई के तुरंत बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर फैंस के सामने अपनी खुशी जाहिर की। बता दें सगाई के दौरान अदिति हरे रंग के लिबास में नजर आईं वहीं उनके मंगेतर ग्रे कलर के कुर्ते-पायजामे में दिखाई दिए।

अदिति ने बॉयफ्रेंड रिजवान बचाव से किया था ब्रेकअप

फिलहाल उनकी शादी को लेकर कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आई है। पर बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अगले साल कबीर से शादी कर लेंगी। बता दें, पिछले साल अदिति ने बॉयफ्रेंड रिजवान बचाव से ब्रेकअप किया था। इसके बाद उनके लक्ष्य ललवानी को डेट करने की खबरें भी सामने आई थीं।

अदिति का कॅरियर

अगर अदिति के कॅरियर की बात करें तो वह 'कबूल है', 'परदेश में है मेरा दिल', 'किस देश में है मेरा दिल' जैसे कई मशहूर टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

Updated on:
4 Sep 2018, 10:31 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब

ईशा सिंह से माफी मांगते ही अविनाश मिश्रा को लगा एक और झटका, ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने किया अनफॉलो

‘गलती मेरी है, मुझे माफ कर दो…’, ईशा सिंह से ब्रेअकप पर छलका अविनाश मिश्रा का दर्द, ट्रोल्स से की खास अपील