Jannat Jubair networth 2024: 21 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। एक्ट्रेस ने इतनी छोटी उम्र में बेशुमार धन दौलत कमा ली है।
Jannat jubair networth 2024: टीवी की दुनिया की पॉपुलर चेहरा हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत करने वाली जन्नत आज सबसे ज्यादा फीस वसूलती हैं। 21 साल की ये एक्ट्रेस 250 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। इसके अलावा उनके पास लग्जरियस कार भी है। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस कहां से इतनी कमाई करती है।
जन्नत जुबैर ने 2011 में 'फुलवा' शो से डेब्यू किया था। इसके बाद, वह काफी फेमस हुई थी। उन्होंने कई शो में काम किया। उन्हें रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में भी देखा गया था। जब उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) में भाग लिया तो वह सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जन्नत जुबैर ने प्रति एपिसोड 18 लाख रुपये चार्ज किए थे।
आज एक्ट्रेस 250 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है और उनके पास 1.2 करोड़ की सेडान और 95 लाख की दो एसयूवी है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास एक अपना घर भी है। जन्नत यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपने सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से कई ब्रांडों को एंडोर्स करती हैं वह ब्यूटी, हेल्थ, फैशन और फिटनेस से संबंधित कई इंडियन ब्रैंड्स के साथ कोलैबोरेट करती हैं और खूब कमाई करती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 49.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।