1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Prashant Tamang Death: इंडियन आइडल 3 के विनर की हुई मौत, घर में पाए गए मृत

Prashant Tamang Death: 'इंडियन आइडल सीजन 3' के विनर रहे प्रशांत तमांग की मौत हो गई है। उन्होंने 43 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया।

2 min read
Google source verification
Indian Idol 3 winner Prashant Tamang death at 43 in delhi

इंडियन आइडल 3 के विनर का हुआ निधन

Indian Idol 3 Winner Prashant Tamang Death: संगीत जगत से आज एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। फेमस सिंगर और एक्टर रहे प्रशांत तमांग का निधन हो गया है। उन्होंने 11 जनवरी 2026 की सुबह दिल्ली में अपने आवास पर मृत पाए गए। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। लोग अपने फेवरेट सिंगर को याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

'इंडियन आइडन 3' के विनर प्रशांत तमांग का निधन (Indian Idol 3 Winner Prashant Tamang Death)

सिंगर प्रशांत तमांग के निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त अमित पॉल और फिल्म निर्माता राजेश घाटानी ने की है। मौत की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, तमांग अपने आवास पर मृत पाए गए। फिलहाल उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि सिंगर को हार्ट अटैक आने के संकेत हैं, जिसके चलते उनकी जान चली गई, हालांकि आधिकारिक मेडिकल कन्फर्मेशन का इंतजार है।

प्रशांत तमांग को था बचपन ने गानों का शौक (Indian Idol 3 Winner Prashant Tamang Passed Away)

प्रशांत तमांग का जन्म 1982 में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुआ था। उनकी कहानी किसी पटकथा से कम नहीं थी। वह नेपाली मूल के भारतीय थे और गोरखा समुदाय का गौरव माने जाते थे। संगीत का शौक उन्हें बचपन से था, लेकिन घर की जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने कोलकाता पुलिस में बतौर कांस्टेबल नौकरी जॉइन कर ली थी। वह अक्सर पुलिस आर्केस्ट्रा में गाना गाया करते थे।

2007 था प्रशांत के लिए टर्निंग पॉइंट (Prashant Tamang life journey)

वहीं, साल 2007 प्रशांत की जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। जब उन्होंने 'इंडियन आइडल' के मंच पर कदम रखा, तो किसी ने नहीं सोचा था कि पुलिस की वर्दी पहनने वाला यह शर्मीला सा लड़का एक दिन पूरे देश की धड़कन बन जाएगा। उनकी सादगी और दिल को छू लेने वाली आवाज ने उन्हें विजेता बनाया। उनके जीतने पर दार्जिलिंग और सिक्किम से लेकर नेपाल तक में जश्न मनाया गया था।

प्रशांत ने न केवल हिंदी बल्कि नेपाली संगीत को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने कई फेमस नेपाली फिल्मों में एक्टिंग भी की और अनगिनत हिट गाने दिए। उनके अचानक जाने से हर कोई हैरान हो रहे हैं। उनके फैंस और दोस्त उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Story Loader