सोशल मीडिया सेंसेशन और टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी ने छोटी सी उम्र में बड़ा नाम कमाया है। इन दिनों अदाकारा मक्का में उमराह करन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतती नजर आती हैं। इनकी फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब अदाकारा की फोटोज मक्का से वारल हो रही हैं। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर भी उमराह करने पहुंचीं। उनके साथ उनके भाई अयान भी गए थे। अब दोनों की फोटोज धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।
जन्नत जुबैर ने खुद भी सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटोज में जन्नत सफेद रंग का अबाया पहने नजर आ रही हैं। अयान भी सफेद लिबास में हैं। दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।
21 साल की जन्नत ने उमराह करने के बाद तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, “जुम्मा मुबारक। हमने अपना पहला उमराह कंप्लीट किया।”
यह भी पढ़ें- आदिपुरुष से लेकर पठान तक जनवरी में रिलीज होंगी ये फिल्में
जन्नत जुबैर इन दिनों अपने परिवार के साथ पवित्र स्थानों पर यात्रा कर रही हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस मदीना पहुंची थीं। मदीना से जन्नत जुबैर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। इस दौरान उन्होंने हिजाब पहना था।
आपको याद हो तो शाहरुख खान भी उमरा करने मक्का पहुंचे थे और उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। शाहरुख के बाद अमेरिकी डीजे और रैपर खालिद मोहम्मद खालिद उर्फ डीजे खालिद भी उमराह करने पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें- डांस करते करते अचानक स्टेज पर गिरीं सपना चौधरी