TV न्यूज

Jasleen Matharu ने बिना लहंगे के कराया फोटोशूट, लोगों ट्रोल करते हुए बोले- नीचे का भी पहन लो

बिना लहंगे पहने सड़कों पर निकली जसलीन मथारू लोगों ने बुरी तरह किया ट्रोल जसलीन का वीडियो हुआ वायरल
2 min read
Nov 18, 2020
Jasleen Matharu
Jasleen Matharu

नई दिल्ली | बिग बॉस से सुर्खियों में आने वाली एक्ट्रेस जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) सोशल मीडिया (Social media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। कई बार वो अपने गुरू अनूप जलोटा के कारण लाइमलाइट बटोरती हैं। फैंस उनके और अनूप जलोटा (Anup Jalota) के खूब किस्से बनाते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अनूप जलोटा के साथ एक तस्वीर साझा की थी जिससे फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि वो एक फिल्म का सीन था। वहीं अब जसलीन ने अपनी एक ऐसी फोटो पोस्ट कर दी है जिसके बाद फैंस उनका मजाक बना रहे हैं। दरअसल जसलीन ने चोली पहन ली है लेकिन लहंगा भूल गई हैं।

जसलीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो लहंगे की आधी ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने चोली के साथ डुपट्टा लिया है लेकिन नीचे लहंगा नहीं पहना है। जसलीन ने सिर्फ चोली के साथ इस वीडियो को शूट किया तो फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे। कुछ यूजर्स ने जसलीन को लहंगा पहनने की सलाह देते हुए ट्रोल किया। जसलीन ने लहंगे की जगह पर हॉट पैंट पहनी हुई थी। जसलीन का ये अजीबो गरीब लुक लोगों की समझ से बाहर हो गया और उन्होंने एक के बाद एक कमेंट करने शुरू कर दिए। हालांकि कई लोग जसलीन के खूबसूरत लुक की तारीफ भी करते नजर आए।

जसलीन का ज्वैलरी और मेकअप उनके लुक को बिल्कुल परफेक्ट बना रहा है। बस एक लहंगे की कमी नजर आ रही है। जसलीन ने वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा है- मैं चली ससुराल... जिसका लोगों ने मजा लेना शुरू कर दिया। जसलीन अक्सर विवादों में फंसती रहती हैं। उनके और अनूप जलोटा पर अब तक कई तरह के जोक्स बन चुके हैं।

Published on:
18 Nov 2020 10:55 pm
Also Read
View All
आकांक्षा चमोला के तलाक वाले खुलासे का गौरव खन्ना को भी नहीं था पता, दोस्त और एक्टर अनुज सचदेव ने किया खुलासा

आकांक्षा चमोला ने तलाक का बताया असली कारण, बोलीं- गौरव खन्ना बच्चे चाहते हैं मैं उन्हें ये नहीं दे सकती

‘सिर्फ क्रेडिट लेने से काम नहीं चलेगा’, Ram Mandir विवाद पर एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee ने नेताओं पर साधा निशाना

Bigg Boss फेम फरहाना भट्ट फिर आईं विवादों के घेरे में, मां का वायरल ऑडियो क्लिप आया सामने!, यूजर्स ने पूछा- असली या AI?

‘पति से सेटिस्फाई नहीं हैं तो तलाक ले सकती हैं पत्नी’, गौरव खन्ना से डिवोर्स के एलान के बाद आकांक्षा चमोला का पुराना बयान हुआ वायरल