TV न्यूज

जेनिफर विंगेट ने खूबसूरती से ढाया कहर, तस्वीरें देखकर फैंस हुए दीवाने

टीवी की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक जेनिफर विंगेट ने एक बार फिर अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। फैंस और सेलेब्स उनकी तस्वीरों को देखकर जमकर तारीफ कर रहे हैं।
2 min read
Apr 07, 2021
jennifer_winget2.png
Jennifer Winget

नई दिल्ली | टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ना सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि अपनी खूबसूरती से भी फैंस का दिल जीतती रहती हैं। जेनिफर टीवी की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका स्टाइल और फैशन फैंस को बेहद पसंद है। हाल ही में जेनिफर ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जेनिफर इन फोटोज में कहर ढा रही हैं और फैंस इसपर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जेनिफर की बोल्डनेस देखकर फैंस एक बार फिर उनके दीवाने हो गए हैं।

व्हाइट मोनोकिनी में जेनिफर का जलवा

जेनिफर विंगेट ने अपने इंस्टाग्राम पर व्हाइट मोनोकनी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जेनिफर ने मल्टीकलर श्रग से खुद को कवर किया है जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। इंटरनेट पर उनकी फोटोज को खूब पसंद किया जा रहा है। खास बात ये है कि जेनिफर ने अपनी पीठ पर बने टैटू को भी फ्लॉन्ट किया है। जेनिफर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- सूरज, औरेंज स्काइज, बीच ब्रीज और रेत।

जेनिफर के टैटू ने जीता फैंस का दिल

जेनिफर ने दूसरी तस्वीर में भी कहर ढाया है। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा है- क्योंकि हम रंगों में सपने देखते हैं जिसे सूरज, स्काई और समुद्र से उधार लिया है। इस फोटो में जेनिफर अपनी पीठ पर बना टैटू भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। जिसमें लिखा है- हुकुना मटाटा। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

जेनिफर की खूबसूरती पर सेलेब्स भी हुए फिदा

जेनिफर हर फोटो में खूबसूरती से फैंस को घायल कर रही हैं। मौनी रॉय, आश्का गरोडिया और संजीदा शेख ने जेनिफर की तारीफ की है। बता दें कि जेनिफर ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम की शुरुआत की थी। इसके बाद कुसुम, दिल मिल गए, कसौटी जिंदगी के, सरस्वतीचंद्र, बेहद और बेहद 2 जैसे पॉपुलर शोज में उन्होंने काम किया है। जेनिफर ने साल 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। हालांकि साल 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया और करण ने बिपाशा बसू से शादी रचा ली।

Published on:
07 Apr 2021 08:13 pm