TV न्यूज

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah:बबीता के दीवाने जेठालाल ने किया ये खतरनाक काम, हो गई हालत खराब

एक रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले एपिसोड में गोकुलधाम सोसाइटी सिंगापुर ट्रिप के लिए रवाना होगी। बबीता के पति अय्यर ...
2 min read
Mar 19, 2019
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

छोटे पर्दे का मशहूर शो 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' इन दिनों काफी सुर्खियों बटोर रहा हैं। इन दिनों इस शो की कास्ट सिंगापुर में शूटिंग कर रही है। पूरी टीम यहां खूब मस्ती कर रही है। जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शो में जेठालाल (दिलीप जोशी) कभी भी बबीता (मुनमुन दत्ता) को इंप्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इसके लिए जेठालाल हमेशा नया प्लान बनाते है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले एपिसोड में गोकुलधाम सोसाइटी सिंगापुर ट्रिप के लिए रवाना होगी। बबीता के पति अय्यर उनके साथ नहीं जा पाएंगे। इससे जेठालाल बेहद खुश होंगे। बबीता को इंप्रेस करने के लिए जेठालाल कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वह बबीता से कहते है कि मुझे सांपों से डर नहीं लगता है। जब मैं बच्चा था तो सांपों को छूता था। यहां तक कि उनके साथ खेलता था।

इसके बाद सभी चिड़ियाघर जाते हैं और जेठालाल को सांप को अपने कंधे पर लेने के लिए कहते हैं। जेठालाल के पास कोई विकल्प नहीं बचता है। अपनी हार स्वीकार करने की बजाय अजगर को अपने कंधे पर उठा लेते हैं।

पोपटलाल की शादी के लिए कोई लड़की ना मिलने से वो बेहद दुखी हैं। वो इस शो में किसी से बात नहीं कर रहे हैं। खबरों के अनुसार आने वाले एपिसोड में कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

Published on:
19 Mar 2019 12:34 pm
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’