TV न्यूज

जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे कपिल शर्मा के फैन ने बताई अपनी ख्वाहिश, कॉमेडियन ने दिया ये जवाब

कपिल शर्मा का ट्वीट हुआ वायरल बीमार फैन ने कपिल शर्मा से मिलने की रखी इच्छा कपिल शर्मा ने ठीक होने के बाद मिलने का किया वादा
2 min read
Mar 11, 2021
Kapil Sharma and his fan
Kapil Sharma and his fan

नई दिल्ली | सबके चहेते और टीवी के पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों घर पर आराम कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले वो व्हील चेयर पर बैठे हुए दिखाई दिए थे। जहां कपिल शर्मा के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं, वहीं उनका एक फैन जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। कपिल का ये बड़ा फैन उनसे मिलने का इंतजार कर रहा है। इस बात को बीमार बेटे की मां ने कपिल तक पहुंचाया है जिसका कॉमेडियन ने शानदार जवाब दिया है। कपिल का ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कपिल के फैन ने अस्पताल से बताई अपनी इच्छा

कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश ही नहीं विदेशों में भी खूब है। उनके फैंस देश के हर कोने में मौजूद हैं। ऐसा ही कपिल का एक फैन किडनी की बीमारी से जूझ रहा है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसी बीच बीमार फैन की मां ने एक ट्वीट के जरिए अपने बेटे की इच्छा कपिल तक पहुंचाई है। Ketto नाम के पेज की तरफ से ट्वीट किया बीमार बेटे और मां की तस्वीर साझा की गई है। ट्वीट कर लिखा गया है- मेरा बड़ा बेटा क्रोनिक किडनी की बीमारी से पीड़ित है। वो केवल 19 साल का है और हर रोज मर रहा है। वो चाहता है कि जल्द ठीक हो जाए और अपने फेवरेट कॉमेडियन से मिले।

कपिल ने ट्वीट कर दिया दिल छू लेने वाला जवाब

कपिल शर्मा ने इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा- तुम जल्‍दी से ठीक हो जाओ। भगवान तुम्‍हें सलामत रखे। मेरी चोट ठीक होने दो फिर हम जल्द मिलेंगे। कपिल शर्मा का ये ट्वीट छा गया है। उनके फैंस इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस कपिल की तारीफ करते नहीं थक रहे कि वो हमेशा ही सभी को खूब प्यार देते हैं।

बंद चल रहा है द कपिल शर्मा शो

बता दें कि इन दिनों द कपिल शर्मा बंद चल रहा है। कपिल शर्मा कुछ ही वक्त पहले दूसरी बार पिता बने हैं जिसके चलते उन्होंने पैटरनिटी लीव ली थी। हालांकि उसके बाद वो चोटिल भी हो गए।

Published on:
11 Mar 2021 01:16 am