TV न्यूज

कपिल की करीबी दोस्त का बड़ा बयान, कहा-‘आसानी से लोगों के बहकावे में आते हैं कपिल’

सुगंधा ने कपिल के इस हालात के पीछे फिल्म 'फिरंगी' के निर्देशक राजीव ढींगरा को जिम्मेदार बताया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 4:31 PM IST
kapil
kapil

पूरे देश को हंसाने वाले कपिल शर्मा आजकल गलत कारणों से सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले उनके अभद्र भाषा के Tweets और एक पत्रकार से हुई बातचीत का Audio Clip मीडिया में आने के बाद उनकी मुसीबतें बढ़ती जा रही है।कपिल के करीबियों के बीच भी आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी फेरिस्त में अब कपिल की साथी एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा का नाम भी जुड़ गया है। सुगंधा ने कपिल के इस हालात के पीछे फिल्म 'फिरंगी' के निर्देशक राजीव ढींगरा को जिम्मेदार बताया है।

कपिल ने की थी मदद
सुगंधा ने कहा, मैं जिस कपिल को जानती थी वह काफी मददगार,उदार और टैलेंटेड हैं।मेरा करियर कपिल की ही देन है। उन्होंने ही मेरे माता-पिता को मुंबई आकर कॉमेडी करने के लिए राजी किया था। सुगंधा ने बताया कि 'उनकी पुरानी टीम- प्रीति सिमोस, नीति, सुनील ग्रोवर , चंदन, और मैं एक बड़े परिवार जैसे थे। प्रीति को पता था कि कपिल को कैसे हैंडल करना है। कपिल एक बच्चे की तरह है जो किसी के बहकावे में आसानी से आ जाते हैं, सिर्फ प्रीती ही जानती थी कि कपिल की जिंदगी को कैसे संभालना है।

'फिरंगी' के समय से कपिल में बदलाव
सुगंधा ने बताया, टीम ने इस बात पर गौर करना शुरू कर दिया था कि जबसे कपिल ने फिल्म 'फिरंगी' की शूटिंग शुरू की तब से ही कपिल का बिहेवियर कुछ चेंज लगने लगा था। फिल्म से जुड़े लोगों ने उनको बहकाना शुरू कर दिया।सुगंधा की इस बात का सीधा इशारा फिल्म के निर्देशक राजीव ढींगरा की ओर समझा जा रहा है।

कपिल के परिवार का नंबर बदला
सुगंधा ने कहा, कपिल की मदद के लिए हम सभी यहां पर हैं लेकिन सबसे पहले उनके परिवार को इस मसले पर कदम उठाना पड़ेगा। उन्हें कपिल को सही विशेषज्ञ के पास ले जाना होगा। हमने भी इस सिलसिले में कपिल के परिवार से बात करनी की कोशिश की थी लेकिन उनकी मां और परिवार के बाकी सदस्यों का नंबर बदल चुका है। जो लोग कपिल की इस समय देखभाल कर रहे हैं उनके कारण हम उनके परिवार से संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं।

कपिल की इस हालात के बारे में उनकी दोस्त और कॉमेडियन भारती सिंह ने भी कहा कि, 'कपिल के साथ जो भी हो रहा है वो काफी डिप्रेसिंग है। यह देख कर बहुत दुख होता है कि जो शख्स हमारे चेहरों पर मुस्कान लाता था आज वह इन हालतों से गुजर रहा है। लेकिन यह सच्चाई नहीं है। मैं प्राथना करती हूं कि कपिल जल्द ही इस हालात से बाहर आ जाएंगे। मुझे लगता है कि उनको एक लंबा ब्रेक लेना चाहिए। मेरा विश्वास करें जब कपिल अपने बेस्ट फार्म में होंगे तो उन्हें कोई भी नहीं हरा सकता है।'

Updated on:
12 Apr 2018, 4:31 PM IST
Published on: