TV न्यूज

लाइमलाइट से दूर विदेश में वक्त गुजार रहे हैं कपिल शर्मा, निकली हुई तोंद की फोटो हुई VIRAL!

हाल ही में कपिल की एक तस्वीर सामने आई है। इस फोटो में कपिल शॉपिग मॉल में घूमते हुए नजर आ रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 2:43 PM IST
kapil sharma
kapil sharma

कभी अपनी कॉमेडी से पूरे देश को हंसाने वाले कपिल शर्मा इन दिनों लाइम लाइट से दूर हैं। कुछ समय पहले एक पत्रकार से गाली गलौज का ऑडियो लीक होने के बाद से ही कपिल विवादों में हैं।इस विवाद का असर उनके नए शो Family Time With Kapil Sharma पर भी पड़ा, और शो बंद हो गया। हाल ही में कपिल की एक तस्वीर सामने आई है। इस फोटो में वह शॉपिग मॉल में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। कपिल की ये फोटो एम्सटरडम के सुपरमार्केट की बताई जा रही है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

कभी दिखते थे फिट

कभी स्लिम-ट्रिम दिखने वाले इंडिया के बेस्ट कॉमेडियन कहलाने वाले कपिल शर्मा अब कुछ ऐसी हालात हो गई है कि उन्हें कोई पहचान तक नहीं पा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि वह पहले के मुताबिक हद से ज्यादा ही मोटे हो गये हैं। देखने में यह मालूम पड़ रहा है कि कपिल की यह तस्वीर सीसीटीवी फुटेज की है। फिलहाल उनकी निकली हुई तोंद की वजह से यह फोटो सोशल मीडिया पर और भी वायरल हो रही हैं।

कपिल के लाइफ पर बनेगी बायोपिक
चर्चा है कि हिंदी फिल्म तेरी भाभी है पगले के डायरेक्टर विनोद तिवारी टीवी के इस सुपरस्टार के ऊपर फिल्म बनाने जा रहे हैं। निर्देशक विनोद तिवारी की इच्‍छा है कि वे कपिल शर्मा की बायोपिक बनाएं और उसमें कपिल खुद अपना किरदार करें। विनोद तिवारी का कहना है कि, 'अगर कपिल अपनी बायोपिक में अपना कैरेक्‍टर खुद प्‍ले करेंगे, तो उनके साथ काम करना अच्‍छा लगेगा। लेकिन अगर वे इससे इंकार करते हैं, तो उन्‍हें लगता है कि कपिल की जगह कृष्‍णा अभिषेक फिट होंगे। दोनों ही कॉमेडी में माहिर हैं, इसलिए कृष्‍ण अभिषेक कपिल शर्मा के चरित्र से न्‍याय कर सकेंगे।'

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’