TV न्यूज

कपिल शर्मा ने पहली बार दोनों बच्चों के साथ शेयर की बेहद खूबसूरत तस्वीर

कपिल शर्मा इसी साल फरवरी में दूसरे बच्चे के माता-पिता बने हैं। उनकी पत्नी गिन्नी ने एक बेटे त्रिशान को जन्म दिया। ऐसे में फादर्स डे के मौके पर कपिल ने अपने दोनों बच्चों के साथ एक फोटो शेयर की है।  
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2021, 12:04 PM IST
kapil_sharma.jpg
Kapil Sharma

नई दिल्ली। टीवी के सुपरहिट व पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों शो नहीं कर रहे हैं। वह अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी फोटो व वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी साल फरवरी में कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी गिन्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। अभी तक उनके बेटे की तस्वीर सामने नहीं आई थी। ऐसे में फैंस उनसे डिमांड कर रहे थे कि वो अपने बेटे की एक झलक दिखाए। ऐसे में अब कपिल ने एक तस्वीर शेयर की है।

दोनों बच्चों के साथ शेयर की फोटो
कपिल शर्मा ने अपनी बेटी और बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीर में कपिल दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। उनकी गोद में उनकी बेटी अनायरा और बेटे त्रिशान बैठे हुए हैं। दोनों की क्यूटनेस देखते ही बनती है। तीनों व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कपिल ने कैप्शन में लिखा, 'पब्लिक की पुरजोर मांग पर अनायरा और त्रिशान पहली बार एक साथ। इस तस्वीर को कपिल शर्मा ने फादर्स डे के मौके पर फैंस के साथ शेयर किया है।

लाइक्स की आई बाढ़
सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। उनकी इस तस्वीर पर 14 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। उनके इस फोटो पर सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी कमेंट कर उनकी क्यूट सी फैमिली की तारीफ कर रहे हैं।

कपिल ने ट्वीट कर दी जानकारी
बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ इसी साल 1 फरवरी का दूसरी बार माता-पिता बने। बेटे होने की खुशी को कपिल ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया। कपिल ने ट्वीट कर लिखा, 'नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद से बेटा हुआ है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। आप सबके आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।' इससे पहले साल 2019 में कपिल और गिन्नी एक बेटी अनायरा के माता-पिता बने थे। कपिल और गिन्नी ने लव मैरिज की थी। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’