TV न्यूज

कपिल के शो से जुड़ा नया सदस्य, उस्ताद मीड‍ियम बेगुन अली खान साहिब का हुआ जोरदार स्वागत, देखें Video

कप‍िल शर्मा ने हाल ही में अपने ट्व‍िटर हैंडल से कई तस्वीरें शेयर की हैं, ज‍िनमें ...
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2019, 8:18 PM IST
kapil sharma show comedy king surprise in look ustaad medium begum
kapil sharma show comedy king surprise in look ustaad medium begum

कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' इन दिनों अपने दर्शकों खूब मनोरंजन कर रहा है। कपिल के फैंस अपने नए एपिसोड के लिए बेसब्री से इंतजार करते है कि उनको नया कया मिलने वाला हैं। कभी राजेश अरोड़ा तो कभी कप्पू सिंह बनकर लोगों को गदगद कर देने वाले कपिल अब एक नये अवतार में जन्म लेकर शो में दिखाई देंगे।

कप‍िल शर्मा ने हाल ही में अपने ट्व‍िटर हैंडल से कई तस्वीरें शेयर की हैं, ज‍िनमें कप‍िल उस्ताद मीड‍ियम बेगुन अली खान साहिब के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर अपनी तस्‍वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘उस्‍ताद मीडियम बिगन अली खान साहिब… उम्‍मीद है कि आप इस नए कैरक्‍टर को पसंद करेंगे।’

कप‍िल शर्मा की पूरी टीम ने इस बार कव्वालों की टीम तैयार कर रही है। टीम के हेड कपिल शर्मा ब्लैक कुर्ता-पायजामा, सुनहरी टोपी लगाए हुए हाथों में रुमाल बंधे नजर आए। इस गेटअप से ज्यादा कपिल का डांस मजेदार लग रहा है।

Published on: