TV न्यूज

सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा में इस शख्स ने करवाई सुलह, 10 साल पहले भी निपटाया था बड़ा झगड़ा

Kapil Sharma and Sunil Grover: 2017 के झगड़े के बाद एक बार फिर से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर साथ आ रहे हैं। मगर इतने सालों बाद किसने इनके बीच सुलह करवाई, ये सब जानना चाहते थे। अब इसका जवाब मिल गया है।

2 min read
Mar 10, 2024
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

Kapil Sharma and Sunil Grover: 2017 के झगड़े के बाद एक बार फिर से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर साथ आ रहे हैं। दोनों नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ (The Great India Kapil Sharma Show) में लोगों को हंसाते दिखाई देंगे। मगर इतने सालों बाद किसने इनके बीच सुलह करवाई, ये सब जानना चाहते थे। अब इसका जवाब मिल गया है।


2017 में जब से कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) फ्लाइट में फाइट हुई थी, तब से दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं कर रहे थे। साथ आना तो दूर कहीं दिख भी जाते तो रास्ते बदल जाते। पर इन दोनों की सुलह पिछले साल एक शख्स ने करवा ही दी।
यह भी पढ़ें : 37,000 फीट की ऊंचाई पर जितेंद्र से मिले टाइगर श्रॉफ, करने लगे डांस, वीडियो

ये वही शख्स है जिसने दो बड़े बॉलीवुड स्टार्स का झगड़ा समाप्त किया था। अब तो आप समझ ही गए होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं। बात हो रही है बाबा सिद्दीकी की। उनकी इफ्तार पार्टी में दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं।
टीवी न्यूज हिंदी में-TV News In Hindi

पिछले साल हुई इस पार्टी में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर भी शामिल हुए थे। बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) ने ही उन्हें साथ बुलाया और फाइट खत्म की। उसके कुछ ही दिनों बाद नेटफ्लिक्स ने दोनों के साथ शो की अनाउंसमेंट की और जल्द ही ये शो आने भी वाला है।


बाबा सिद्दीकी इससे पहले सलमान खान और शाहरुख खान का झगड़ा 2010 में समाप्त कर चुके हैं। तब भी ये लगता था दोनों कभी एक-दूसरे के फिर से दोस्त नहीं बन पाएंगे। मगर बाबा सिद्दीकी ने ये बी कर दिखाया।

Published on:
10 Mar 2024 05:38 pm
Also Read
View All