TV न्यूज

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर करण मेहरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी ने लगाया था मारपीट का आरोप

टीवी एक्टर करण मेहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करण के खिलाफ उनकी ही पत्नी निशा रावल ने शिकायत कराई थी।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2021, 11:29 AM IST
Karan Mehra Arrested His Wife Nisha Rawal Filed Complaint Against Him
Karan Mehra Arrested His Wife Nisha Rawal Filed Complaint Against Him

नई दिल्ली। टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर करण मेहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करण के खिलाफ उनकी ही पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा करने की शिकायत कराई थी। मुंबई पुलिस के अनुसार करण और निशा के बीच झगड़ा हुआ था। जिसेक बाद निशा ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लंबे समय से करण-निशा की शादी को लेकर आ रही थीं खबरें

वैसे आपको काफी लंबे समय करण मेहरा और निशा रावल के रिश्तों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। जिसमें कहा जा रहा था कि करण और निशा की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि करण ने इन तमाम बातों तो तब अफवाह बताया था। उनका कहना था कि निशा और उनके बीच में सब कुछ अच्छा चल रहा है। साथ ही उनकी मैरिड लाइफ में कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें कोई अंदाजा नहीं है कि यह खबरें कहां से सामने आ रही हैं।

छह साल डेट करने के बाद की शादी

करण और निशा शादी से पहले एक-दूसरे को करीबन छह साल तक डेट किया था। जिसके बाद दोनों ने 24 नवंबर 2012 में शादी कर ली थी। साल 2017 को उनका बेटा भी हुआ। अक्सर निशा और करण अपने सोशल मीडिया पर बेटे संग कई तस्वीरें और फनी वीडियोज भी पोस्ट करते रहते हैं।

करण मेहरा का पहला ही शो हुआ सुपरहिट

करण मेहरा की बात करें तो उन्होंने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इस शो में वह नैतिक सिंघानिया के रोल में नज़र आए थे। सीरीयल में उनके साथ एक्ट्रेस हिना खान भी थीं। जो उनकी पत्नी अक्षरा का किरदार निभा रही थीं। नैतिक-अक्षरा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यही वजह थी कि यह सीरियल सालों तक चला। आज बेशक सीरियल की कास्ट पूरी बदल गई है, लेकिन शो को अब भी करण और हिना की वजह से ही जाना जाता है। इस शो के बाद करण निशा संग पॉपुलर शो 'नच बलिए 5' में दिखाई दिए और फिर रियलिटी गेम शो 'बिग बॉस 10' में नज़र आए।

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब