TV न्यूज

Karanvir Bohra ने सलमान खान के ह्यूमर पर कसा तंज, कहा- रुबीना सही है उसकी भावनाओं को ठेस पहुंची

एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने हाल ही में बिग बॉस 14 में दिखाई दे रहीं रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) का सपोर्ट करते हुए सलमान खान पर तंज कसा है। उन्होंने अपनी पत्नी की बात करते हुए सलमान को गलत ठहराया है।
2 min read
Oct 22, 2020
Karanvir Bohra supports Rubina Dilaik
Karanvir Bohra supports Rubina Dilaik

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में इस बार कंटेस्टेंट बनकर आईं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) कई बार सलमान खान (Salman Khan) से पंगा ले चुकी हैं। हाल ही में जब सलमान ने उनके पति अभिनव शुक्ला का सामान कहा तो उन्होंने शो छोड़ने तक की बात कह दी थी। रुबीना के फैंस लगातार उनका सपोर्ट कर रहे थे। वहीं अब करणवीर वोहरा (Karanvir Bohra) ने भी रुबीना का समर्थन किया है। सलमान खान बिग बॉस के वीकेंड का वार में सबकी क्लास लगाते हैं। इसी दौरान कुछ लोगों को वो कड़ी फटकार भी लगाते हैं जिसमें वो कुछ ऐसा बोल जाते हैं जो सुनने वाले को पसंद नहीं आता।

करणवीर बोहरा ने रुबीना का किया सपोर्ट

हाल ही में टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने सलमान खान को गलत ठहराते हुए रुबीना का सपोर्ट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट (Karanvir Bohra tweets) करते हुए लिखा- हम सलमान भाई का एक एक्टर और होस्ट के तौर पर बहुत सम्मान करते हैं। चाहे आप कैसी भी छोटी गलती करो लेकिन आपको सार्वजनिक रुप से उस पर हंसा जाना या मजाक बनाया पसंद नहीं होता है। मैं सलीम खान साहब, सलमा आंटी और हेलन आंटी से बहुत प्यार करता हूं।

सलमान पर करणवीर ने कसा तंज

उन्होंने आगे लिखा- हम उन्हें सालों से जानते हैं। उनके लिए मेरे दिल में काफी सम्मान है। इसलिए मैंने बिग बॉस में हर चीज को बहुत कूल तरीके से लिया। ये मेरे संस्कार है कि बड़ों के सामने बहस ना करूं। लेकिन मेरी पत्नी गलत नहीं थी जब उसने ओपन लेटर लिखा था। रुबिना को भी कैसा लगा होगा जब ऐसा ही हुआ होगा। उसकी भावनाओं को ठेस पहुंची है जो सही है। मैं बिग बॉस नहीं देख रहा हूं लेकिन कभी-कभी मुझे सलमान भाई का ह्यूमर सही नहीं लगता है।

करण ने अपने ट्वीट से साफ कर दिया है कि रुबिना को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने अपनी यादों को भी ताजा करते हुए सलमान खान पर तंज कसा है। बता दें कि रुबीना ने कहा था कि सलमान ने उनके पति की बेइज्जती की है और वो शो में नहीं रहना चाहती हैं।

Published on:
22 Oct 2020 11:27 pm
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’