
टीवी क्वीन एकता कपूर का मशहूर शो 'kasautii zindagii kay 2' इन दिनों काफी सुर्खियों बटोर रहा है। इस शो में आ रहे नए—नए ट्विस्ट दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। शो में komolika किसी भी हाल में हार स्वीकार नहीं करना चाहती और वो अनुराग की शादी होने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। प्रेरणा के खिलाफ वह नई चाल चलने की तैयारी में है।
हाल के एपिसोड में बताया गया कि प्रेरणा बसु हाउस को बर्बाद करने की ठान लेती है। वो मांग में सिंदूर भर कर अब सबके सामने खुद को अनुराग की पहली पत्नी होने का दावा कर रही हैं। कोमोलिका भी अनुराग पर अपना हक जताने के लिए पीछे नहीं रह सकती। प्रेरणा अनुराग का प्यार पाने के लिए इतना सब करेगी तो भला कोमोलिका कैसे पीछे रह सकती है। वो भी अनुराग पर अपना हक जताने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देगी।
खबरों के अनुसार आने वाले एपिसोड में प्रेरणा सबसे सामने अनुराग की पहली पत्नी होने का दावा करेंगी तो मोहिनी भी कोमोलिका को अपना प्यार साबित करने के लिए एक मौका देगी। रिसेप्शन में सबके सामने अनुराग को किस करने के लिए कहती हैं। अब देखना यह है कि कोमोलिका, अनुराग को सबके सामने किस करेंगी या नहीं। दर्शकों को यह शो बहुत पसंद आ रह हैं।