TV न्यूज

‘कसौटी जिंदगी की 2’ में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट, ऐसे खुलेगी ‘कोमोलिका’ की पोल! धक्के मारकर घर से निकलेगी बाहर…

'Kasautii Zindagii Kay 2': इस हफ्ते के अंत तक कोमोलिका नाम के किरदार का अंत हो जाएगा।
2 min read
Apr 29, 2019
'कसौटी जिंदगी की 2' में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट, ऐसे खुलेगी 'कोमोलिका' की पोल! धक्के मारकर घर से निकलेगी बाहर...
'कसौटी जिंदगी की 2' में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट, ऐसे खुलेगी 'कोमोलिका' की पोल! धक्के मारकर घर से निकलेगी बाहर...

Ekta Kapoor का टीवी सीरियल 'Kasautii Zindagii Kay 2' इन दिनों दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है। यह सीरियल टीआरपी की रेस में लगातार आगे दौड़ रहा है। हर दिन ट्विस्ट और मिस्ट्री से भरे इस शो में अब एक बड़ा मोड़ आने वाला है। इस सीरियल से जुड़ी खबरों के अनुसार इस हफ्ते के अंत तक कोमोलिका नाम के किरदार का अंत हो जाएगा।

जी हां, इस शो से जल्दी ही हिना खान बाहर हो जाएंगी। हिना खान यानी कोमोलिका की एग्जिट के बाद 'कसौटी जिंदगी की 2' के मेकर्स ने जबरदस्त प्लानिंग कर रखी है। मेकर्स की ये प्लानिंग भी लीक हो गई है। इस प्लानिंग में फैंस के लिए एक तगड़ा सरप्राइज रखा गया है। जल्द ही इससे जुड़ा एक प्रोमो भी रिलीज होने वाला है।

बताया जा रहा है कि हिना खान फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। जिसकी वजह से वो शो छोड़ रही हैं। वहीं इसके अलावा वो उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए भी मई में रवाना होना है। ऐसे में अब मई के शुरुआती वीक में 'कसौटी जिंदगी की 2' में हिना खान के किरदार कोमोलिका का खेल खत्म किया जाएगा।

अब तक देखा जा चुका है कि अनुराग की सच्चाई कोमोलिका के सामने आ गई है। और अब शो का महा-ट्विस्ट लीक हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोमोलिका अब प्रेरणा को मारने की प्लानिंग बनाने जा रही है लेकिन इससे पहले कोमोलिका को अनुराग के पिता के कोमा से बाहर आने की खबर मिलेगी। कोमोलिका खुद को बचाने के डर से अनुराग के पिता को मारने के लिए अस्पताल पहुंचेगी।इससे पहले ही पूरे परिवार के सामने अनुराग के पिता, कोमोलिका की सच्चाई सबको बता देंगे।

Updated on:
29 Apr 2019 08:50 am
Published on:
29 Apr 2019 08:50 am
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’