TV न्यूज

Kasautii Zindagii Kay के इस एक्टर को हुआ प्यार, जल्द करेंगे शादी.. अब पहचानना मुश्किल

'कसौटी जिंदगी के' फेम अनुराग बसु जल्द करने वाले हैं शादी उत्तरप्रदेश के अमरोहा की लड़की से सिजैन खान को हुआ प्यार 'कसौटी जिंदगी के' से इतना बदल गए हैं सिजैन खान

2 min read
Jan 05, 2021
Cezanne Khan and Shweta Tripathi

नई दिल्ली | प्रोड्यूसर एकता कपूर का सुपरहिट सीरियल कसौटी जिंदगी की का दूसरा सीजन भी आ चुका है। लेकिन पहले सीजन की छाप आज भी दर्शकों के दिलों में बनी हुई है। साल 2001 में आते ही ये सीरियल ने दर्शकों का फेवरेट बन गया था। श्वेता तिवारी और सीजेन खान की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। जिन्होंने प्रेरणा और अनुराग का किरदार निभाया था और इसी रोल से घर-घर में फेमस हो गए थे। अनुराग बने सीजेन खान की लड़किया इस कदर दीवानी हो गई थीं कि वो सबके चहेते बन गए थे। हालांकि अब अगर आप सीजेन को देखेंगे तो यकीनन नहीं पहचान पाएंगे।

दरअसल, सिजेन खान ने हाल ही में अपने प्यार का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो इसी साल 2021 में शादी करने वाले हैं। पहले वो साल 2020 में शादी रचाने का प्लान कर रहे थे लेकिन कोरोना के चलते ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि अब वो अपनी खास दोस्त से शादी करने वाले हैं। उत्तरप्रदेश के अमरोहा की एक लड़की को वो पिछले तीन साल से डेट कर रहे हैं। हालांकि उन्हें प्यार उनकी मंगेतर के हाथ का खाना खाने के बाद ही हो गया था। सिजैन ने बताया कि वो बहुत ही अच्छा खाना बनाती हैं। उनके हाथ की बिरयानी खाने के बाद मैंने उन्हें प्रपोज कर दिया था।

सिजैन की शादी की खबरों के बीच ही उनके लुक को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। एक वक्त था जब सिजैन हर लड़की के दिल पर राज करते थे। लेकिन अब उनका पूरा लुक बदल चुका है। सिजैन अब बिल्कुल अलग दिखाई देते हैं। एक्टिंग की दुनिया से भी वो लंबे समय से दूर हैं। उनकी पुरानी तस्वीरों को देखने के बाद अब उन्हें पहचानना वाकई में बेहद मुश्किल है। आप भी देखिए।

Published on:
05 Jan 2021 08:52 pm
Also Read
View All