TV न्यूज

KBC 10:कंडक्टर की नौकरी से सीधे ‘करोड़पति’ में, जानिए महाराष्ट्र की सोनाली का सफरनामा…

घर की आर्थिक स्थितियों को देखते हुए सोनाली एक वक्त कंडक्टर की नौकरी भी कर चुकी हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2018, 1:38 AM IST
kbc 10
kbc 10

'कौन बनेगा करोड़पति' के 14 सितंबर के एपिसोड में हॉट सीट पर महाराष्ट्र की सोनाली धुदाल पहुंची।उन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में पूछे गए सवाल का सही जवाब देकर यह स्थान हासिल किया। जैसे ही वह हॉट सीट की तरफ बढ़ी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। वह प्रसन्नता से अमिताभ के पैरों को छूने लगीं। यहां तक की उन्होंने अमिताभ के हाथ भी अपनी आंखों में लगाए और कहा कि यकीन नहीं हो रहा है। इस पर अमिताभ ने उनसे कहा कि यकीन कर लीजिए आप यहां तक पहुंच गई हैं।

बनना चाहती थी टीचर
सोनाली ने कहा कि 'मुझे यकीन ही नहीं आ रहा है कि मैं यहां पर हूं। मैंने जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना किया है उसके बाद लग नहीं रहा था कि मैं यहां तक पहुंच पाऊंगी। जिंदगी में मैं जिला परिषद के स्कूल में टीचर बनना चाहती थी लेकिन आज उसी स्कूल में मैं चपरासी की ड्यूटी कर रही हूं।'बता दें, कि घर की आर्थिक स्थितियों को देखते हुए सोनाली एक वक्त कंडक्टर की नौकरी भी कर चुकी हैं।

लोग करते थे परेशान
कंडक्टरी से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए सोनाली ने बताया, 'हमारा घर जहां पर है वहां केवल खेती से गुजारा नहीं होता था तो मैंने कंडक्टर की नौकरी शुरू की लेकिन वहां भी छेड़खानी होती थी। कुछ लोग पैर से धक्का देते तो कुछ छूने की कोशिश करते थे। मैं भी कम नहीं थी और हाथ में जो बेल्ट होता था उसी से ही सिर पर मार देती थी।' उनकी इस बात पर अमिताभ ने उन्हें शाबाशी दी और कहा कि आपकी बातें सुनकर हमारी छाती चौड़ी हो गई।

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब

ईशा सिंह से माफी मांगते ही अविनाश मिश्रा को लगा एक और झटका, ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने किया अनफॉलो