TV न्यूज

पहले एक्टिंग फिर छोड़ा मुंबई, अब पहाड़ों पर जा बसी यह फेमस एक्ट्रेस, जानें आखिर क्या रही वजह

Kavita Kaushik News: टीवी सीरियल 'एफआईआर' की चंद्रमुखी चौटाला यानी कि एक्ट्रेस कविता कौशिक ने मुंबई छोड़ दिया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2024, 9:45 AM IST
Kavita Kaushik News

Kavita Kaushik News: 'एफआईआर' और ‘कहानी घर घर की’ जैसे पॉपुलर शोज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस कविता कौशिक ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया है। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि मुंबई को भी छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस मुंबई और लाइमलाइट वर्ल्ड को छोड़कर पहाड़ों में बस गई हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने ऐसा किस वजह से किया है।

कविता कौशिक ने इस वजह से छोड़ी टीवी इंडस्ट्री

कविता कौशिक ने एक इंटरव्यू में टीवी इंडस्ट्री में अपने काम के बारे में बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा, "मैं लगातार 30 दिनों तक काम नहीं कर सकती हूं और अब मैं टीवी करना ही नहीं चाहती हूं। मैं वेब शो और फिल्में करने के लिए एकदम तैयार हूं।" एक्ट्रेस का कहना है कि वो कोई आम हीरोइन नहीं हैं, जिसे कोई भी आसानी से कास्ट कर लेगा। उनका मानना है कि उनकी पर्सनैलिटी के हिसाब से कुछ ही रोल्स हैं। कविता ने ये भी दावा किया कि उन्हें ‘शैतानी रस्में’ और ‘डायन’ जैसे शोज ऑफर होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो वैसी जिंदगी नहीं जी सकती हैं, जैसे 3 साल पहले थी।

यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी को हुआ 1 महीना, एक्ट्रेस ने शेयर की पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें

कविता कौशिक ने छोड़ा मुंबई

कविता कौशिक ने ना केवल एक्टिंग को छोड़ा है बल्कि उन्होंने तो मुंबई को भी छोड़ दिया है। वो पति रोनित बिस्वास के साथ पहाड़ों में एक शांत जीवन बिता रही हैं। अब एक्टिंग से दूर एक्ट्रेस पति के साथ आयुर्वेदिक बिजनेस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया की उन्होंने मुंबई छोड़ दिया और यहां सिर्फ तभी आती हैं जब कोई शूटिंग करनी होती है। केवल ये ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वो पहले गोवा भी गई थीं लेकिन वहां उन्हें गर्मी बर्दाश्त नहीं हुई, जिसकी वजह से वो सारा सामान लेकर पहाड़ों (उत्तराखंड) में आ गईं।



Updated on:
24 Jul 2024, 9:45 AM IST
Published on: