टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11' एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। इस शो को रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं कंटेस्टेंट्स की लिस्ट।
नई दिल्ली। टीवी के मशहूर रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ जल्द ही शुरू होने वाला है। लोगों के बीच इस शो का काफी क्रेज है। ऐसे में हर कोई ये जानने के लिए काफी एक्साइटिड है कि इस बार कौन-कौन सी हस्ती शो में नजर आने वाली है। इस शो की शूटिंग जल्द ही केपटाउन में होने वाली है। कई सालों से शो को डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करते आ रहे हैं। इस बार भी वहीं होस्ट हैं। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट-
राहुल वैद्य
सिंगर राहुल वैद्य इस बार बिग बॉस 14 में नजर आए थे। उनका गेम सभी को पसंद आया था। वह शो के पहले रनर अप बने। इस शो में लोगों का दिल जीतने के बाद अब राहुल वैद्य ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ स्टंट करते नजर आएंगे।
दिव्यांका त्रिपाठी
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी कई सुपरहिट शो में नजर आ चुकी हैं। सीधी-सादी बहू के रोल में नजर आने वालीं दिव्यांका अब खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी। फैंस उन्हें इस शो में देखने के लिए काफी एक्साइटिड हैं।
अर्जुन बिजलानी
अर्जुन बिजलानी टीवी के सुपरहिट शो नागिन में नजर आ चुके हैं। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। अब वह ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आने वाले हैं। इस बात को खुद अर्जुन ने कंफर्म किया। इसमें वह खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे। उन्होंने बताया था कि उन्हें रेपटाइल से डर लगता था।
निक्की तंबोली
राहुल वैद्य के साथ-साथ निक्की तंबोली भी बिग बॉस 14 में नजर आई थीं। शो में उनके बेबाक अंदाज को काफी पसंद किया गया था। शो में टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थीं। अब वह ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में स्टंट करती नजर आएंगी।
आस्था गिल
सिंगर आस्था गिल ने ‘डीजे वाले बाबू’, ‘तेरा बज’ और प्रॉपर पटोला जैसे गानों को अपनी आवाज दी है। आस्था गिल भी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आने वाली हैं। वह भी रोहित शेट्टी की मौजूदगी में एक से बढ़कर एक स्टंट करती दिखेंगी।
विशाल आदित्य सिंह
टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह ‘नच बलिए 9’ और ‘बिग बॉस 13’ में नजर आ चुके हैं। इसके बाद वो अब ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में दिखेंगे।
अभिनव शुक्ला
एक्टर अभिनव शुक्ला इस साल बिग बॉस 14 में काफी रंग जमाया था। उनके सिंपल गेम को लोगों ने काफी पसंद किया। अब अभिनव ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में दिखाई देंगे। फैंस काफी एक्साइटिड हैं उन्हें स्टंट करते हुए देखने के लिए।
सनाया ईरानी
टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी पॉपुलर सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में नजर आ चुकी हैं। लेकिन काफी वक्त से वह पर्दे से गायब हैं। आखिरी बार उन्हें टीवी पर 2017 में देखा गया था। अब वह रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में दिखाई देंगी।
अनुष्का सेन
टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। इसके अलावा वह टीवी शो अपना टाइम भी आएगा में लीड रोल में नजर आईं थी लेकिन स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्हें शो छोड़ना पड़ा। अब अनुष्का ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में स्टंट करती दिखेंगी।
सना सईद
सना सईद ने अपने करियर की शुरुआत टीवी पर रियलिटी शो करके की थी। इसके अलावा, वह दिव्य दृष्टि सीरियल में नजर आ चुकी हैं। वह लॉकडाउन की लवस्टोरी में भी काम कर चुकी हैं। अब सना भी लोगों को अपने स्टंट से चौंकाने वाली हैं।
महक चहल
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'वान्टेड' में नजर आ चुकीं महक चहल भी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में दिखाई देने वाली हैं। महक काफी वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं। ऐसे में उनकी वापसी से फैंस काफी खुश हैं।
वरुण सूद
वरुण सूद रिएलिटी शो रोडीज, स्प्लिट्सविला में नजर आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी फैन फॉलोइंग हैं। ऐसे में फैंस उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में देखने के लिए काफी एक्साइटिड हैं।