
khatron ke khiladi 9 का आज ग्रेंड फिनाले है। हालांकि फिनाले से पहले ही आदित्य नारायण के विनर बनने का दावा किया जा रहा है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार सिंगर आदित्य नारायण के विनर का खिताब जीतने जा रहे हैं। हालांकि चैनल यह फिर शो की ओर से इसकी कोई आधाकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि खतरों के खिलाड़ी का नौवा सीजन रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। टीआरपी चार्ट में भी यह शो टॉप पर बना हुआ है। फाइनल कंटस्टेंट्स की बात करें तो यह मुकाबला पुनीत जे पाठक, शमिता शेट्टी, एली गोनी, रिधिमा पंडित, आदित्य नारायण, भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, ज़ैन इमाम, जैस्मीन बहलीन, विकास गुप्ता, श्रीसंत और अविका गोर के बीच होने वाला है।
लंबे समय से चले आ रहा शो ऑनएयर होने के साथ ही टीआरपी लिस्ट में शीर्ष कार्यक्रमों में शुमार रहा है। तकरीबन सभी एपिसोड्स में रोहित शेट्टी ने कंटस्टेंट्स से हैरतअंगेज कारनामें परफॉर्म कराए। अब देखना दिलचस्प होगा कि विजेता का खिताब कौन अपने नाम करता है।