
फेमस रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi 9 इन दिनों दर्शकों की पहली पंसद बना हुआ है। ऑनएयर होने के साथ ही शो को जबर्दस्त पॉपुलैरिटी मिल रही है। शुरू से ही यह शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर काबिज है। वहीं आए दिन सोशल मीडिया पर शो का कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है।
हाल में जैन इमाम और हर्ष लिंबाचिया शो से बाहर हो गए। वहीं विकास गुप्ता के भी शो से एलिमिनेट होने की खबरें हैं। दरअसल विकास के शो में छिप-छिप कर ड्रग्स लेने की बात सामने आई है। आने वाले एपिसोड में रोहित शेट्टी पूरी कास्ट को इस बात से अवगत कराएंगे कि विकास बिना किसी को बताए पेनकिलर ले रहे थे।
शो में आए दिन कोई ना कोई नया टर्न आता जा रहा है। इसी बीच टॉप 3 प्रतियोगियों को लेकर भी खबरें सामने आने लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिद्धिमा पंडित, पुनीत पाठक और आदित्य नारायण फाइनलिस्ट हो सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि विनर और फर्स्ट रनरअप के बीच कांटे की टक्कर सामने आएगी।
हालांकि इस खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। देखना मजेदार होगा कि सभी तरह के खतरनाक स्टंट को अंजाम देते हुए विजेता का खिताब कौन अपने नाम करता है।