
'दुनिया में हर एक चीज पॉसिबल है। चाहे वो स्टंट हो,जज बनना हो,मूवी में एक्ट करना हो, कोरियोग्राफी करना हो या फिर इंडिया का प्राइम मिनिस्टर बनना हो।' जोश से भरे ये शब्द 'खतरों के खिलाड़ी 9' के विजेता पुनीत जे पाठक के हैं। जिनका मानना है कि पॉजिटिविटी के कारण उन्होंने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने विनिंग ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए कैश प्राइज और एक स्विफ्ट कार अपने नाम किया। फेमस एक्टर, डांसर और कोरियोग्राफर ने हाल में पत्रिका एंटरटेनमेंट से खास बातचीत के दौरान अपने सफरनामे के बारे में बताया।
एक्सपीरियंस
शो में अपने एक्सपीरियंस के बारे में पुनीत ने बताया, 'शो का एक्सपीरियंस माइंड ब्लोइंग था। यह लाइफ टाइम एक्सपीरियंस था। यहां अपने डर का सामना करने को मिला। हम आउटडोर गए, जहां काफी ठंड थी। काफी सारे लेयर थे। नए लोगों के साथ टाइम स्पेंड किया। रोहित सर के साथ टाइम स्पेंड किया। यह पूरा अनुभव मेरे लिए काफी अलग रहा। आज तक मैंने डासिंग, कोरियोग्राफी और जजिंग ही की तो इन सबके बाद स्टंट्स करना बेहद शानदार रहा।
सक्सेस मंत्र
अपने सक्सेस मंत्र के बारे में पुनीत ने कहा,'लोगों को लगता है कि 'खतरों के खिलाड़ी' में सबसे महत्वपूर्ण चीज ये है कि अापको फिजकली फिट होना चाहिए। मेरे हिसाब से फिजकली फिट रहने से कहीं ज्यादा आपको मैंटली फिट रहना होता है। स्टंट में खुद को फोकस रखना होता है। मैं सोचता था कि स्टंट भले स्लो करूं लेकिन सही करूं साथ ही एंजाय भी करूं।'