
करण जौहर के टॉक शो 'Koffee With Karan 6' में 'स्टूडेंट आॅफ द ईयर 2' की स्टार कास्ट Tiger Shroff , Ananya Panday और Tara Sutaria भी नजर आने वाले हैं। आने वाले शो की जानकारी खुद करण जौहर ने फैंस को दी है। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए करण ने कैप्शन में तीनों स्टार्स को 2019 का बैच बताया है। दोनों एक्ट्रेस तारा सुतारिया और अनन्या पांडे का 'कॉफी विद करण' में पहली बार आने पर स्वागत किया है।
इस तस्वीर में तारा ने गोल्डन ड्रेस पहनी है और अनन्या भी ब्लू कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं टाइगर और करण सूट में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं।
शो के प्रोमो क्लिप में तारा ने करण के एक एक्स स्टूडेंट पर एक क्रश के बारे में खुलासा किया है। उनके इस खुलासे के बाद फैंस इस बात का अनुमान लगाने के लिए मजबूर हैं कि कहीं वो 'एक्स स्टूडेंट' अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा तो नहीं हैं! अपने क्रश के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे एक एक्स स्टूडेंट पर क्रश है, न कि अभी के किसी स्टूडेंट पर।'
बता दे कि फिल्म का प्रोडक्शन धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले करण जौहर, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की सीक्वल है। अब इस फिल्म के सीक्वल से चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और तारा सुतारिया डेब्यू करने जा रही है।