
देशभर में रंगों का त्यौहार होली बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। होली में घर के सभी सदस्य बच्चे, बूढ़े, औरतें, आस—पास के लोग आपस में मिलकर इस त्यौहार को मनाते हैं। ऐसे में टीवी कलाकार कैसे पीछे रह सकते है। शो ‘कसौटी जिंदगी की 2‘ में एरिका फर्नांडीस औ हिना खान के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में हिना और एरिका एक-दूसरे को जमकर रंग लगा रही हैं। पिछली रात ‘कसौटी जिंदगी के’ के सेट पर हिना और एरिका ने मिलकर अपने को-स्टार्स के साथ होली का शानदार जश्न मनाया।
इस दौरान हिना खान ने जमकर मस्ती की और उनके चेहरे पर लोगों ने खूब रंग लगाया कि उन्हें पहचान पाना मुकिश्ल हो गया। होली के इस जश्न के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहे है। वीडियो में हिना को सभी रंग लगा रहे है और एरिका भी बार-बार उन्हें रंग लगाती नजर आ रही है।