TV न्यूज

‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्ट्रेस का टूटा रिश्ता! मैसेज, वीडियो कॉल पर होती थी ढेरों बात और अब…

'कुंडली भाग्य' फेम टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीह इस वक्त अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस समय एक्ट्रेस की बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप की चर्चा ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी हुई है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2024, 8:38 AM IST
anjum_fakih_breakup.png

टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंजुम फकीह इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस का हाल ही में बॉयफ्रेंड रोहित जाधव संग ब्रेकअप हो गया है। दोनों करीब पिछले 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसे में अचानक दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को चौंका दिया है। हालांकि अभी तक अंजुम फकीह ने अपने ब्रेकअप की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल के करीबी सूत्र ने दोनों के ब्रेकअप की खबर दी है।

कपल के करीबियों से मिली ये जानकारी
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कपल के करीबी ने दोनों के ब्रेकअप की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में थे, लेकिन फिर इस महीने की शुरुआत में वह एक ट्रिप पर गए थे और वहां दोनों के बीच किसी वजह से झगड़ा हुआ और उन्होंने अपनी राहें अलग कर ली। हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि आखिर ट्रिप पर ऐसा क्या हुआ था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया।

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कही थी ये बात
एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और बॉयफ्रेंड रोहित की मुलाकात कोविड के टाइम पर हुई थी। जब वो कुंडली भाग्य की टीम के साथ शूट करने के लिए गोवा गई थीं। उस दौरान वो रोहित से मैसेज, वीडियो कॉल पर बात किया करती थीं। उस वक्त रोहित ने अचानक गोवा आकर उन्हें सरप्राइज दिया था। दोनों नो गोवा में मिलकर ईद मनाई थी। अंजुम ने बताया कि उस दौरान ही उन्होंने रोहित से कहा था कि वो उन्हें प्यार करने लगी हैं और तबसे ही दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।


यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस सना जावेद ने की 11 साल बड़े शोएब मलिक से दूसरी शादी, पहले पति के बारे में पढ़े सब कुछ





Published on:
Also Read
View All
‘बिग बॉस 20’ के घर से बाहर आते ही स्काउट ओपी और लव गिल पर मनीष गोयल का बड़ा खुलासा, गर्लफ्रेंड काश्वी पर भी दिया बयान

Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं